LOKSABHA CHUNAV 2024 : कांग्रेस ने 56 और BJP ने 9 और उम्मीदवारों की सूचियां जारी की, MP के नामों पर नहीं लग पाई मुहर, दिग्विजय सिंह और अरुण यादव के नाम लगभग तय, जबलपुर से दिनेश यादव होंगे मैदान में - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 22 March 2024

LOKSABHA CHUNAV 2024 : कांग्रेस ने 56 और BJP ने 9 और उम्मीदवारों की सूचियां जारी की, MP के नामों पर नहीं लग पाई मुहर, दिग्विजय सिंह और अरुण यादव के नाम लगभग तय, जबलपुर से दिनेश यादव होंगे मैदान में


रफीक खान
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी AICC ने 56 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी। इसमें मध्य प्रदेश में से एक भी नाम पर मुहर नहीं लगाई जा सकी है। अलबत्ता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तथा अरुण यादव के नाम लगभग तय कर लिया जाना बताया जा रहा है। जबलपुर से कांग्रेस के अध्यक्ष रहे दिनेश यादव को भाजपा उम्मीदवार आशीष दुबे के मुकाबले में मैदान में उतारे जाने की भी चर्चा काफी तेज हो गई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी BJP ने भी अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है और इसमें 9 प्रत्याशियों के नाम शामिल है। अब जबकि चुनाव प्रक्रिया आचार संहिता के साथ शुरू हो गई है और नामांकन पत्र भी दाखिल किए जाने लगे हैं। ऐसे में दोनों ही पार्टियों को एक-दो दिन के भीतर ही सभी नामों को अंतिम रूप दिया जाना जरूरी हो गया है।

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट का ऐलान कर दिया। इसमें 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 56 उम्मीदवारों के नाम हैं। 57 सीटों की इस लिस्ट में यह भी बताया गया है कि राजस्थान के सीकर की सीट CPI-M के लिए छोड़ी गई है। तीनों लिस्ट को मिलाकर कांग्रेस अबतक 138 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है। भाजपा की तीसरी लिस्ट आ गई है। इसमें तमिलनाडु के 9 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इसमें तेलंगाना की राज्यपाल रहीं तमिलिसाई सुंदरराजन को चेन्नई साउथ से टिकट दिया गया है। राज्य के भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई को कोयंबटूर और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को नीलगिरि से उतारा गया है।