रंग-गुलाल से नहाए पुलिस अफसरों ने लोट-लोट कर किया डांस, जमकर थिरके होली मनाने पुलिस लाइन में IG, DIG, SP, Ad SP, DSP, TI... - khabarupdateindia

खबरे

रंग-गुलाल से नहाए पुलिस अफसरों ने लोट-लोट कर किया डांस, जमकर थिरके होली मनाने पुलिस लाइन में IG, DIG, SP, Ad SP, DSP, TI...


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में धूरेडी के दूसरे दिन मगंलवार को पुलिस वालों ने भी होली मनाई। पुलिस लाइन में एकत्रित होकर आईजी, डीआईजी, एसपी, एडिशनल एसपी, डीएसपी IG, DIG, SP, Ad SP, DSP, TI...समेत जिले भर के राजपत्रित पुलिस अधिकारी व अन्य पुलिस अफसर ने जमकर होली खेली। इस दौरान खूब नृत्य किया गया तथा रंग अबीर की भी जमकर वर्षा हुई। होली पर अफसरो ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी तथा कानून व्यवस्था की स्थिति इस महापर्व पर बरकरार रखने के लिए पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर अनिल सिंह कुशवाह (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरिक्षक तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस लाईन जबलपुर में प्रातः 10-30 बजे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर अनिल सिंह कुशवाह (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरिक्षक तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) तथा पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति सोनाली दुबे, एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती पंकज मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी विवेक कुमार गौतम, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एच.आर. पाण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर राजेश सिंह राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक कैट उदय भान सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक गढा देवेन्द्र प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यायलय बी.एस. गोठरिया, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय, एसडीओपी सिहोरा पारूल शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात मालवीय चौक संतोष कुमार शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक यातायात घमापुर श्रीमति संगीता डामोर, तथा रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य द्वारा शहर/देहात के समस्त थाना प्रभारियों एवं कर्मचारियों के साथ रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई देते हुये हर्षोल्लास से होली खेली गयी। SP आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) ने रंगों के त्यौहार होली पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि त्यौहार कोई भी हो पुलिस के सामने उन्हें शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना हमेशा चुनोती रही है । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मुस्तैदी का ही परिणाम है कि जबलपुर शहर ही नहीं बल्कि पूरे जिले में संस्कारधानी वासियों ने होली का पर्व उमंग, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया, इस दौरान कहीं कोई विवाद की स्थिति नहीं बनी, न ही कोई गंभीर घटना घटित हुई।