लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी "उमा भारती" को क्या भाजपा ने कर दिया "किनारे", पहली सूची में नहीं मिला स्थान, जहां से लगाई थी उम्मीद - वहां हो गए प्रत्याशी घोषित - khabarupdateindia

खबरे

लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी "उमा भारती" को क्या भाजपा ने कर दिया "किनारे", पहली सूची में नहीं मिला स्थान, जहां से लगाई थी उम्मीद - वहां हो गए प्रत्याशी घोषित



रफीक खान 
 हमेशा अपने तेज तर्रार बर्ताव, और भाषणों के अलावा अड़ियल रवैया को लेकर चर्चित रही मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने यूं तो लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान काफी पहले कर दिया था लेकिन भाजपा द्वारा घोषित की गई 195 प्रत्याशियों की सूची में उन्हें स्थान नहीं दिया गया है। इतना ही नहीं जिन-जिन संसदीय क्षेत्र से उमा भारती उम्मीद लगाई हुई थी या मन में तय कर रही थी कि वहां से चुनाव लड़ेंगे, सभी जगह प्रत्याशियों को घोषित कर दिया गया है। सियासी हलके में ऐसी चर्चा चल पड़ी है कि क्या उमा भारती को भाजपा ने किनारे कर दिया है? या फिर अब किसी तीसरे राज्य से उमा को चुनाव मैदान में उतरा जाएगा।

 जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि क्या भाजपा अब उमा भारती को किनारे करने के मूड में है? क्या उमा भारती किसी तीसरे राज्य से चुनाव लड़ेंगी? पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने लोकसभा चुनाव 2024 लडऩे कई बार बयान दिया था, लेकिन एमपी, यूपी से चुनाव में उतरने के उनके रास्ते बंद होते नजर आ रहे हैं। वजह ये कि मप्र, उप्र में उमा की सीट रही खजुराहो, भोपाल, झांसी के टिकट घोषित हो चुके हैं। भाजपा से किनारे करने वाले प्रश्न पर तो यह भी कहा था कि मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता, मैं 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ूंगी और जरूर लड़ूंगी।