"मैं हूं मोदी का परिवार" : "मैं भी चौकीदार" की तर्ज पर भाजपाइयों का अब नया "अभियान" सोशल मीडिया पर - khabarupdateindia

खबरे

"मैं हूं मोदी का परिवार" : "मैं भी चौकीदार" की तर्ज पर भाजपाइयों का अब नया "अभियान" सोशल मीडिया पर


रफीक खान
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची घोषित करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अब एक नया अभियान छेड़ दिया है। "मैं भी चौकीदार" की तर्ज पर इस चुनाव में "मैं हूं मोदी का परिवार" कैंपेन को एक्टिव किया गया है। सोशल मीडिया पर इसके जरिए धूम मचाने की तैयारी है। भारतीय जनता पार्टी के सारे वरिष्ठ नेता अब खुद को मैं हूं मोदी का परिवार बताने में जुट गए हैं। भाजपा नेताओं ने अपने एक्स अकाउंट्स पर भी इसे डालना शुरू कर दिया है। शनिवार को लालू यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परिवार को लेकर की गई व्यक्तिगत टिप्पणी के बाद इस अभियान को सियासत के पलटवार के रूप में अमल में लाया गया है।
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक बार फिर परिवारवाद को लेकर नई राजनीतिक बहस तेज हो गई है। पटना में राष्ट्रीय जनता दल ने शनिवार को जन विश्वास रैली में मोदी पर व्यक्तिगत हमला किया था। लालू यादव ने मोदी पर कहा था कि नरेंद्र मोदी आजकल परिवारवाद का जिक्र कर रहे हैं। आपके पास परिवार नहीं है। आप हिन्दू भी नहीं हैं। लालू यादव की इस टिप्पणी पर पीएम मोदी ने सोमवार को तेलंगाना के अदिलाबाद में एक जनसभा में कहा कि मेरे परिवार को लेकर मेरे ऊपर निशाना साधा गया है। लेकिन, अब पूरा देश बोल रहा है कि मैं हू मोदी का परिवार।
मोहन यादव - मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव (https://twitter.com/DrMohanYadav51) ने ट्वीट में अपने नाम के साथ लिखा है मोदी का परिवार। मोहन यादव ने पीएम मोदी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि 140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार है। जिसका कोई नहीं है, वो भी मोदी के हैं और मोदी उनका है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया - केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya M. Scindia) ने भी अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है मोदी का परिवार। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने भी अपना बायो बदल लिया है।
शिवराज सिंह चौहान - मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (https://twitter.com/ChouhanShivraj) ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो शेयर करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर मोदी का परिवार लिख दिया है।
वीडी शर्मा - प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी अपने एक्स अकाउंट (https://twitter.com/vdsharmabjp) पर लिखा है कि पीएम मोदी का संबोधन मेरे परिवारजनों से शुरू होता है। पीएम मोदीजी ने पूरे देश को अपना परिवार माना है, लेकिन लालू यादव से लेकर जो अपने ही परिवार में समाहित पार्टियां हैं। उनके मन में केवल अपना परिवार है, लेकिन मोदीजी के मन में पूरा देश अपना परिवार है। इसलिए यह कैंपेन भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में चलाई है। पीएम मोदी तो यहां तक कहते हैं कि दुनिया एक परिवार है। वसुधैव कुटुम्बकम है। लेकिन लालू यादव जैसे छोटे मन के लोग अपने बेटे, अपनी बेटी तक ही सीमित है।