CM ममता बनर्जी को किसने दिया धक्का?, अपने ही घर में हो गई घायल, माथे और नाक पर लगे 4 टांके, पुलिस ने शुरू की जांच - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 15 March 2024

CM ममता बनर्जी को किसने दिया धक्का?, अपने ही घर में हो गई घायल, माथे और नाक पर लगे 4 टांके, पुलिस ने शुरू की जांच


रफीक खान
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री CM ममता बनर्जी MAMTA गुरुवार की शाम अपने ही घर में घायल हो गई। डॉक्टर की माने तो ममता बनर्जी को किसी ने धक्का दिया और इस वजह से वह चोटिल हुई है। सवाल यह है कि आखिर जेड प्लस सुरक्षा पाने वाली ममता बनर्जी को धक्का किसने दे दिया? बहरहाल ममता के माथे और नाक पर गंभीर चोटे पहुंची हैं। ममता बनर्जी के माथे और नाक पर चार टांके लगाए गए हैं। पुलिस इस मामले को बेहद संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है। सीएम हाउस के सारे सीसी कैमरो को निगरानी में ले लिया गया है। ममता के घायल होने की फोटो भी स्पष्ट तौर पर लेने के बाद जारी की गई है। ममता बनर्जी को घायल अवस्था में कोलकाता की एसएसकेएम SSKM अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (69 साल) गुरुवार 14 मार्च की शाम को कोलकाता में कालीघाट स्थित अपने घर में गिर गईं। ममता के चोटिल होने को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। SSKM अस्पताल के डायरेक्टर मणिमोय बंद्योपाध्याय ने अपने मेडिकल बुलेटिन में कहा है कि बंगाल CM को किसी ने पीछे से धक्का दिया था, जिसके कारण वह गिर गईं।सवाल यह है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल से बीच सीएम ममता के बेडरूम में कौन घुसा था, जबकि उनके पास जेड प्लस सुरक्षा है। हादसे के तुरंत बाद ममता की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। इसमें उनके माथे से खून निकल रहा था। वे बदहवास हालत में थीं। इसको लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि उस नाजुक दौर में ममता की फोटो किसने खींची। किसी ने उन्हें फर्स्ट एड देने की भी कोशिश नहीं की। सूत्रों के मुताबिक, TMC के राष्ट्रीय महासचिव और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। परिवार के मुताबिक, हादसे से पहले ममता अपनी भाभी कजरी बंद्योपाध्याय के साथ एकडलिया में एक कार्यक्रम से लौटी थीं।

PM मोदी ने X पर लिखा


ममता के चोटिल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई प्रमुख लोगों ने दुख जताया है। PM मोदी ने X पर लिखा- मैं ममता दीदी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। टीएमसी नेता सुखेंदु शेखर रे ने बताया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बंगाल सीएम का हालचाल पूछा और घटना पर दुख जताया। धनखड़ बंगाल के पूर्व राज्यपाल हैं। बंगाल के वर्तमान राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने SSKM अस्पताल जाकर ममता से मुलाकात की।