khabarupdateindia

रीवा की "लेडी डॉक्टर" को मंगेतर ने बुलाया प्रयागराज और किया रेप, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की FIR


रफीक खान
मैट्रिमोनियल साइट के जरिए रीवा की रहने वाली एक लेडी डॉक्टर और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी एक डॉक्टर के बीच वैवाहिक संबंध स्थापित करने की बात लगभग तय ही हो रही थी कि डॉक्टर ने अपनी होने वाली बीवी को शॉपिंग के बहाने प्रयागराज बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़ित महिला डॉक्टर ने इस मामले की शिकायत पुलिस को की, जिस पर एफआईआर FIR दर्ज कर ली गई है। मुक़दमा पंजीबद्ध होने के बाद डॉक्टर व उसके परिवार के सदस्य प्रयागराज स्थित घर से फरार हो गए हैं। जिनकी तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश भी दी है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि आरोपी डॉक्टर का नाम उत्कर्ष सिंह है। पीड़िता के मुताबिक उसकी व उत्कर्ष की शादी मेट्रीमोनियल साइट के जरिए तय हुई थी और फिर रीवा में दोनों की इंगेजमेंट भी हुई। इंगेजमेंट के बाद मंगेतर उत्कर्ष ने फोन कर उसे शादी की शॉपिंग करने का कहकर रीवा से प्रयागराज बुलाया था। प्रयागराज में उसे सिविल लाइन्स इलाके की होटल में रखा और वहीं पर एक दिन उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो उत्कर्ष ने मांग में सिंदूर भर दिया और फिर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। शारीरिक संबंध बनाने के बाद वो अपनी बात से पलट गया और शादी करने से इंकार कर दिया। मंगेतर उत्कर्ष के शादी से इंकार करने पर पीड़ित महिला डॉक्टर को 2 अप्रैल को सिविल लाइन थाने पहुंची और उत्कर्ष व उसके परिजन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
Previous Post Next Post
khabarupdateindia