उज्जैन कलेक्टर ने 16 निजी स्कूलों पर ठोका 2-2 लाख रु. जुर्माना, 7 दिन में राशि जमा कर DEO को पावती समेत रिपोर्ट देने के निर्देश - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 18 April 2024

उज्जैन कलेक्टर ने 16 निजी स्कूलों पर ठोका 2-2 लाख रु. जुर्माना, 7 दिन में राशि जमा कर DEO को पावती समेत रिपोर्ट देने के निर्देश


रफीक खान
निजी स्कूलों पर नकेल कसने के लिए जबलपुर कलेक्टर के बाद अब उज्जैन के कलेक्टर ने भी प्रशंसनीय कदम उठाया है। उज्जैन कलेक्टर ने औचक निरीक्षण के जरिए निजी स्कूलों की विभिन्न कमियों को रेखांकित किया। विधि अनुसार उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया गया, जवाब देने का उन्हें पर्याप्त समय और मौका दिया। जवाब का अवलोकन करने के बाद पाया कि कमियो पर बताए गए कारण संतोषजनक नहीं है। निर्णय अनुसार उज्जैन कलेक्टर ने 16 निजी स्कूलों पर दो-दो लाख रुपए का जुर्माना ठोकते हुए आर्थिक दंड का आदेश पारित किया। प्रत्येक स्कूल के संचालक या प्राचार्य को 7 दिन के भीतर यह राशि चालान के जरिए कोषालय में जमा करना होगी। चालान की एक पावती जिला शिक्षा अधिकारी DEO को सौंपना होगी।

जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि मध्य प्रदेश शासन शिक्षा विभाग एवं स्कूल संचालन के सम्बन्ध में जारी धारा-144 के तहत आदेशों का उल्लंघन करने पर उज्जैन जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने जिले के 16 निजी स्कूलों पर बड़ी कार्यवाही की है। आदेश के तहत कलेक्टर के निर्देशानुसार निजी स्कूलों का गठित उड़नदस्तों के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान निजी विद्यालयों में विभिन्न कमियां पाई गई। उड़नदस्ते द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर निजी स्कूलों के संचालकों/प्राचार्यों को जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया गया था, जिसके प्रत्युत्तर में निजी स्कूलों के संचालक/प्राचार्य द्वारा प्रस्तुत किया गया था। प्रस्तुत प्रत्युत्तर का जिला समिति द्वारा अवलोकन/परीक्षण किया गया। परीक्षण उपरांत प्रत्युत्तर पूर्णत: समाधानकारक न पाये जाने से जिला समिति द्वारा जिले के 16 निजी स्कूलों के संचालकों/प्राचार्यों पर दो-दो लाख रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई है।

इन स्कूलों पर ठोका गया है जुर्माना

बताया जाता है कि जिन निजी स्कूलों पर दो-दो लाख रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई है, उनमें ज्ञान सागर अकेडमी देवास रोड उज्जैन, ज्ञान ग्लोबल अकेडमी चिन्तामन रोड उज्जैन, सेंट मेरी कॉन्वेंट हासे स्कूल देवास रोड, क्रिस्ट ज्योति कॉन्वेंट स्कूल मालनवासा, निर्मला कॉन्वेंट हासे स्कूल प्रेम नगर देवास रोड, सेंट पाल कॉन्वेंट हाईस्कूल पंचक्रोशी मार्ग आगर रोड, ऑक्सफोर्ड जुनियर कॉलेज उज्जैन, सेंट थॉमस स्कूल पंवासा मक्सी रोड, कार्मल कॉन्वेंट चककमेड़ तहसील घट्टिया, सेंट थॉमस हासे स्कूल बड़नगर, मास्टर माइंड इंटरनेशनल स्कूल तराना, दिनाह कॉन्वेंट स्कूल तराना, जीनदत्ता इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन नारायणा तहसील महिदपुर, एमपीएस अकेडमी महिदपुर, इम्पीरियल इंटरनेशनल स्कूल खाचरौद तथा सेंट मार्टिन स्कूल बड़नगर शामिल हैं।