रफीक खान
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान संपन्न करा कर लौट रहे मतदान दलों की एक बस में देर रात करीब 12:00 बजे अचानक आग लग गई। घटना में कई कर्मचारियों के झुलसने के अलावा 4 EVM भी जलने की खबर है। आग लगने के बाद बस के दरवाजे लॉक हो गए थे। जिसके चलते बस में सवार कर्मचारियों को खिड़कियों के कांच तोड़ने में मशक्कत करना पड़ी और बामुश्किल जख्मी होते हुए बाहर निकल पाए। घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। यह घटना जिले के मुलताई ब्लाक अंतर्गत साईखेड़ा थाना क्षेत्र में घटित हुई। बस में 6 मतदान केंद्र के दल सवार थे। दो ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित बताई जा रही है। ऐसी स्थिति में यहां 4 बूथों पर दोबारा चुनाव होने की संभावना भी बन गई है।
इस संबंध में मीडिया से चर्चा करते हुए बैतूल एसपी निश्चल एन झारिया मैं बताया कि दो ईवीएम जल गई हैं, जबकि चार ईवीएम को कुछ नुकसान पहुंचा है। बस में 36 लोग सवार थे।बस में छह मतदान केंद्रों से मतदान दल मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम और मतदान सामग्री लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान बस के गियर बॉक्स में आग लग गई। यह आज पल भर में ही पूरी बस में फेल भी गई थी। आग लगते ही उसमे सवार कर्मचारियों ने सामने का दरवाजा लॉक होने के कारण पीछे के दरवाजे और खिड़की को तोड़ा और बस से कूदकर अपनी जान बचाई। बैतूल कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी के अनुसार बस में मतदान केंद्र क्रमांक 275 रजापुर, 276 डूडर , 277 गेहूबारसा, 278 गेहूं बारसा क्रमांक 2, 279 कुंदारैयत और 280 चिखली माल केंद्रों के मतदान कर्मी सहित मतदान सामग्री थी। घटना की जानकारी निर्वाचन आयोग को दे दी गई है। चुनाव आयोग से निर्देश मिलते ही यहां निर्वाचन की वांछित प्रक्रिया को सुनिश्चित किया जाएगा।
Tags
Madhya Pradesh
