Cabinate Minister कैबिनेट मिनिस्टर प्रहलाद सिंह पटेल के बंगले में "नीम" के पेड़ पर "आम" के गुच्छे, रसीले फलों के राजा को देख हो रहे लोग गदगद - khabarupdateindia

खबरे


Monday, 27 May 2024

Cabinate Minister कैबिनेट मिनिस्टर प्रहलाद सिंह पटेल के बंगले में "नीम" के पेड़ पर "आम" के गुच्छे, रसीले फलों के राजा को देख हो रहे लोग गदगद


रफीक खान
बरसों पहले किसी हुनरमंद बागवान ने कुछ ऐसा प्रयोग किया कि मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के राजधानी भोपाल स्थित बंगले में नीम के पेड़ पर आमों के गुच्छे लटक रहे हैं। रसीले फलों के राजा की उपज देखकर लोग गदगद हो रहे हैं। हर कोई इस काम को अंजाम देने वाले की तारीफ कर रहा है। कैबिनेट मिनिस्टर प्रहलाद सिंह पटेल ने जब खुद पहली बार यह नजारा देखा तो वह भी आनंदित हो उठे और उन्होंने बाकायदा सोशल मीडिया पर इसकी फोटो व वीडियो शेयर करते हुए जानकारी लोगों से साझा की।

इस समय मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल (Prahlad Singh Patel) का बंगला कुछ इसी कारण से सुर्खियों में है। यहां पर एक नीम का पेड़ है लेकिन उसमें फल आम के लगे हैं। गत दिवस जब इस पेड़ पर मंत्री की नजर पड़ी तो वह भी अचंभित हो गए। मंत्री प्रहलाद पटेल का निवास भोपाल के प्रोफेसर कॉलोनी के पास सिविल लाइन में B-7 बंगले में है। उनके बंगले के आसपास बड़ी संख्या में पेड़ पौधे लगे हुए हैं और हरियाली बिखरी रहती है। इन्हीं में से एक नीम का पेड़ भी है। जिस पर आम के फल लगे हुए हैं।इस बंगले में अभी निर्माण कार्य चल रहा है।