BJP IT cell के चीफ पर यौन शोषण के गंभीर आरोप, RSS पदाधिकारी ने ट्वीट कर कहा- बड़ी-बड़ी होटलों में पश्चिम बंगाल की सुंदरियों का इंतजार करते थे, पार्टी कार्यालय को भी नहीं छोड़ा - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 10 June 2024

BJP IT cell के चीफ पर यौन शोषण के गंभीर आरोप, RSS पदाधिकारी ने ट्वीट कर कहा- बड़ी-बड़ी होटलों में पश्चिम बंगाल की सुंदरियों का इंतजार करते थे, पार्टी कार्यालय को भी नहीं छोड़ा


रफीक खान
भारतीय जनता पार्टी Bhartiya Janta party इस समय भारत का राजपाट संभालने में जुटी हुई है और इसी बीच अचानक से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के एक पदाधिकारी द्वारा किए गए ट्वीट ने आरएसएस और भाजपा दोनों में ही खलबली मचा दी है। दरअसल ये मामला भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल के चीफ़ BJP IT cell Chief Amit Malviya अमित मालवीय से जुड़ा हुआ है। अमित मालवीय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी शांतनु सिन्हा Shantanu Sinha ने बांग्ला में ट्वीट करते हुए यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि अमित मालबीय सुंदरियों को कोलकाता की बड़ी-बड़ी होटल में बुला चुके हैं और उनका यह सिलसिला लगातार जारी है। शांतनु सिन्हा ने तो यह तक कहा है कि अमित मालवीय ने न केवल फाइव स्टार होटल में बल्कि कोलकाता के बीजेपी ऑफिस के अंदर तक महिलाओं का यौन शोषण किया है।

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि यह गंभीर आरोप किसी और ने नहीं बल्कि राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल सिन्हा के चचेरे भाई शांतनु सिन्हा ने लगाए हैं, जो पूर्व एबीवीपी नेता और वर्तमान में हिंदू संघ के प्रमुख हैं। वहींं अमित मालवीय पश्चिम बंगाल के नेता हैं और भाजपा आईटी सेल के प्रमुख भी हैं। संघ परिवार के नेता शांतनु सिन्हा ने महिलाओं के यौन शोषण को लेकर आरोप लगाए हैं। सिन्हा ने कहा है कि क्या वे अब तक खूबसूरत महिलाओं का इंतजार कर रहे हैं। शांतनु सिन्हा ने कहा है कि क्या अमित मालवीय अभी भी कोलकाता के फाइव स्टार होटल में इंतजार कर रहे हैं कि कब बंगाल नेतृत्व सुंदर लड़कियों की आपूर्ति करेगा? उन्होंने आगे कहा कि क्या अब बंगाल नेतृत्व के बीच यह प्रतियोगिता बंद हो गई है कि कौन कितनी सुंदरियों की आपूर्ति करके अध्यक्ष का पद हासिल करेगा? कृपया, प्रतियोगिता करें, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ खड़े होने की। अमित मालवीय या दिल्ली से भेजे गए पर्यवेक्षकों को सुंदर लड़कियों की आपूर्ति करके अध्यक्ष या सचिव का पद हासिल करने की प्रतियोगिता नहीं करें। भारतीय जनता पार्टी ने जिस नेता को बहुत भरोसा करके जो जिम्मेदारी दी है, उसे अमित मालवीय ना निभा कर गलत रास्ते पर चल रहे हैं।

बांग्ला भाषा में किया शांतनु सिन्हा ने ट्वीट

बांग्ला भाषा में ट्वीट करते हुए शांतनु ने लिखा है कि अमित मालवीय ने न केवल पांच सितारा होटलों में बल्कि कोलकाता में भाजपा पार्टी कार्यालय के अंदर भी महिलाओं का यौन शोषण किया। बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख और बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय पर 'महिलाओं' के बदले बंगाल राज्य नेतृत्व के साथ अपनी राजनीतिक गतिविधियां संचालित करने का चौंकाने वाला आरोप सामने आया है।