दो सहेलियों में चाकू बाजी: एक-दूसरे पर जान कुर्बान करने वाली दो सहेलियां बनी दुश्मन, जमकर चलाए एक-दूसरे पर चाकू, पुलिस ने किया मामला दर्ज, दोनों अस्पताल में भर्ती - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 6 June 2024

दो सहेलियों में चाकू बाजी: एक-दूसरे पर जान कुर्बान करने वाली दो सहेलियां बनी दुश्मन, जमकर चलाए एक-दूसरे पर चाकू, पुलिस ने किया मामला दर्ज, दोनों अस्पताल में भर्ती


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में कंचनपुर इलाके में रहने वाली दो सहेलियों के बीच नजदीकियां कुछ इस तरह बढ़ी कि वह एक दूजे पर जान कुर्बान करने का दावा करने लगी। एक दूसरे के बिना पल भर भी ना रह पाने वाली इन सहेलियां की मोहब्बत को लेकर क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चाएं होती थी। अचानक से इनके प्यार में एक अश्लील वीडियो का वायरल होना दोनों के बीच दुश्मनी का कारण बन गया। दोनों की बीच इस तरह की दुश्मनी हुई कि वह एक दूसरे की जान लेने पर आमादा हो गई । दोनों में जमकर चाकू बाजी हुई और दोनों ने एक दूसरे को लहुलहन कर दिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला भी दर्ज कर दिया है।

आमतौर पर महिलाओं या लड़कियों के बीच लड़ाई झगड़ों की बात कम ही सामने आती है और जब भी आती है तो वह झोंटा पकड़ तक सीमित होती थी। बदलते दौर में अब यह नजारा भी सामने आने लगा है कि महिलाएं आपस में हथियारों का इस्तेमाल कर भी झगड़ रही है। अगर कंचनपुर की इन दो सहेलियों के बीच किसी ने बीच बचाव नहीं किया होता तो संभवत: बात और आगे बढ़ जाती और किसी की जानलेवा भी हो सकती थी। बताया जाता है कि हमलावर साक्षी ठाकुर ने मानसी बर्मन नाम की युवती पर बेरहमी से चाकू से वार कर दिया। हादसे में घायल युवती को 20 टांके लगाने पड़े हैं। वहीं मनीषा ने जब साक्षी ठाकुर पर पलटवार किया तो साक्षी ठाकुर को भी गंभीर चोट लग गई जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

इस तरह हुई दोनों के बीच घटना

बताया जाता है कि अधारताल पुलिस थाने के अंतर्गत रहने वाली दोनों साक्षी ठाकुर और मानसी बर्मन के बीच में एक वीडियो को लेकर विवाद हुआ था। मानसी बर्मन के मुताबिक साक्षी ठाकुर और वह स्विमिंग पूल में नहाने गए थे। तभी साक्षी ठाकुर ने नहाते वक्त उसका शार्ट कपड़ों में वीडियो बना लिया था। जिसे वह सोशल मीडिया पर वायरल कर रही थी। इस बात के लिए जब मानसी ने उसे मना किया तो साक्षी ने उसकी बात ना मानते हुए वह वीडियो को कई जगह वायरल कर दिया। वीडियो वायरल करने की बात से मानसी इतनी खफा हुई कि उसने साक्षी ठाकुर को मिलने बुलाया तो उसने कठौंदा तालाब के पास उस पर एक के बाद एक चाकू से कई हमले कर दिए। हमला होते देख मानसी ने भी पलटवार किया। जिसमें साक्षी ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को घायल होने के बाद तत्काल जिला अस्पताल ले गया, जहां पर साक्षी ठाकुर की हालत गंभीर होने के चलते उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। खून से लथपथ होने के बाद दोनों वहीं गिर गई थी।