इस्तीफा सौंपा PM प्रधानमंत्री नरेंद्र Modi मोदी ने राष्ट्रपति को, द्रोपदी मुर्मू ने किया मंजूर, अगली सरकार के गठन तक कार्यकारी पीएम की जिम्मेदारी - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 5 June 2024

इस्तीफा सौंपा PM प्रधानमंत्री नरेंद्र Modi मोदी ने राष्ट्रपति को, द्रोपदी मुर्मू ने किया मंजूर, अगली सरकार के गठन तक कार्यकारी पीएम की जिम्मेदारी


रफीक खान
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल सदस्यों की बैठक आयोजित की। बैठक में औपचारिक व सामान्य चर्चाओं के अलावा मुख्य रूप से सरकार को भंग कर प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने की पेशकश की गई। बैठक संपन्न होने के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे और उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस्तीफा मंजूर कर लिया। याद रहे की मौजूदा भारत सरकार का कार्यकाल 16 जून 2024 को खत्म हो रहा था और देश के आम चुनाव के परिणाम 4 जून 2024 को ही घोषित कर दिए गए। साथ ही आगामी सरकार के गठन तक कार्यकारी प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालते रहने की अपील भी की गई।

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की गई। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे और उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लोकसभा भंग करने की सिफारिश करते हुए अपना और अन्य मंत्रियों का इस्तीफा सौंपा। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजों और भाजपा नीत एनडीए द्वारा सदन में बहुमत हासिल करने के बाद संभावित सरकार गठन के मुद्दे पर चर्चा हई। बैठक सुबह 11.30 बजे प्रधानमंत्री आवास पर शुरू हुई थी। इस बैठक के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक भी हुई। मीडिया रिपोर्ट्स मैं यह दावा किया जा रहा है कि 7 जून को संसदीय दल की बैठक होगी और अगले दिन यानी 8 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। हालांकि अभी अधिकृत तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है। ना ही भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कोई पत्रकार वार्ता के जरिए ऐसी घोषणा की गई है। क्योंकि परिणाम से जो स्थिति बनी हुई है उसमें नई सरकार के गठन और खास तौर से प्रधानमंत्री के चेहरे को लेकर काफी मुश्किल और जद्दोजहद की स्थिति बनी हुई है। लोकसभा चुनाव में 543 लोकसभा सीटों में से 240 सीटों पर भाजपा और 99 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है। भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को 292 और कांग्रेस नीत विपक्षी गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं। नतीजों से स्पष्ट है कि देश में अगली सरकार गठबंधन की होगी।