पंजाब के सरहिंद माधोपुर के पास एक दूसरे पर चढ़ी माल गाड़ियां, ट्रेन दुर्घटना से ट्रैक हुआ क्षतिग्रस्त, कई ट्रेन प्रभावित, - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 2 June 2024

पंजाब के सरहिंद माधोपुर के पास एक दूसरे पर चढ़ी माल गाड़ियां, ट्रेन दुर्घटना से ट्रैक हुआ क्षतिग्रस्त, कई ट्रेन प्रभावित,


रफीक खान
पंजाब प्रांत के सरहिंद माधोपुर के पास रविवार की सुबह रेल दुर्घटना हो गई। दो ट्रेन टकराकर एक दूसरे के ऊपर चढ़ गई। कई किलोमीटर की पटरिया उखड़ गई तथा क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना पर रेलवे के जिम्मेदार अधिकारी तथा अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं ट्रेन दुर्घटना के कारण रेल मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है और ट्रेनें प्रभावित हो रही है। सुधार कार्य के साथ ही जांच के आदेश भी रेलवे बोर्ड ने जारी कर दिए हैं। उधर घटना में दोनों ट्रेनों के पायलट बुरी तरह घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार प्रदान किया जा रहा है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि हादसे के बाद अंबाला से लुधियाना अप लाइन ठप हो गई है। घटनास्थल पर रेलवे अधिकारी व बचाव दल की टीम पहुंच गई है। हादसा मालगाड़ियों के लिए बने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ट्रैक के न्यू सरहिंद स्टेशन के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां कोयले से लोडेड 2 मालगाड़ियां खड़ी थीं। इन्हें पंजाब में रोपड़ की ओर जाना था। एक मालगाड़ी का इंजन खुलकर दूसरी से टकराया। इसके बाद इंजन पलटकर अंबाला से जम्मू तवी की तरफ जा रही पैसेंजर गाड़ी समर स्पेशल (04681) में फंस गया।  लोको पायलट विकास कुमार और हिमांशु कुमार घायल हो गए। फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि विकास कुमार के सिर पर और हिमांशु कुमार की पीठ पर चोटें आईं है। दोनों उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं। डॉक्टर ने बताया कि उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया।




हादसे के बाद पैसेंजर ट्रेन को दूसरा इंजन लगाकर राजपुरा भेज दिया गया है। साथ ही ट्रैक सुधारने का काम शुरू कर दिया गया है। किया गया है। हादसे के बाद रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने