नगर निगम सतना का घूसखोर इंजीनियर गिरफ्तार, नाली ढकने के मूल्यांकन के लिए मांगी थी ₹33000 की रिश्वत, ₹22000 ले चुका था पहले - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 7 June 2024

नगर निगम सतना का घूसखोर इंजीनियर गिरफ्तार, नाली ढकने के मूल्यांकन के लिए मांगी थी ₹33000 की रिश्वत, ₹22000 ले चुका था पहले


रफीक खान
मध्य प्रदेश के सतना जिले की नगर निगम में पदस्थ एक इंजीनियर ने नाली ढकने के काम का मूल्यांकन करने के नाम पर 33000 की रिश्वत मांगी। ₹22000 घूसखोर इंजीनियर पहले ले चुका था। ₹11000 की रिश्वत जिस समय ले रहा था, तभी रीवा लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे दबोच लिया। इंजीनियर राजेश गुप्ता की पत्नी राखी गुप्ता जिला पंचायत सतना की एमडीएम सेल में पदस्थ हैं।

शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि, शिकायतकर्ता द्वारा नगर पालिका निगम में प्रिकास्ट कार्य (नाली ढकने का कार्य) किया गया था जिसका मूल्यांकन करने के 33000 रुपये की मांग कर रहा था जिसमें से 22000 रुपये शिकायतकर्ता दे चुका है। गुरुवार के दिन दोपहर आरोपी राजेश गुप्ता को 11,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया। उक्त कार्रवाई राजेश खेड़े उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में की गई है। लोकायुक्त पुलिस द्वारा प्रदत्त की गई जानकारी निम्नानुसार है।

आवेदक- इमाम खान रघुराज नगर जिला सतना

आरोपी - राजेश गुप्ता, उप यंत्री, जोनल अधिकारी जोन क्रमांक -2

ट्रेप रिश्वत राशि -11,000 रुपए

*घटना स्थल* - आरोपी का कार्यालयीन कक्ष

*कार्य का विवरण*- शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि, शिकायतकर्ता द्वारा नगर पालिका निगम में प्रिकास्ट कार्य (नाली ढकने का कार्य) किया गया था जिसका मूल्यांकन करने के 33000 की मांग आरोपी राजेश गुप्ता कर रहा था जिसमें से ₹22000 शिकायतकर्ता द्वारा आरोपी को पूर्व में दे चुका है तथा आज दिनांक 6.june को आरोपी राजेश गुप्ता को 11,000 रुपए रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया।

*ट्रेप दल के सदस्य* - राजेश खेड़े उप पुलिस अधीक्षक, प्रमेंद्र कुमार उप पुलिस अधीक्षक, सहित 10 सदस्यीय टीम द्वारा कार्रवाही की जा रही है