मक्का शरीफ में अजीजिया बिल्डिंग की लिफ्ट गिरी, 3 हज यात्रियों की मौके पर ही हुई मौत, पहुंचते ही हज के पहले हुआ हादसा - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 8 June 2024

मक्का शरीफ में अजीजिया बिल्डिंग की लिफ्ट गिरी, 3 हज यात्रियों की मौके पर ही हुई मौत, पहुंचते ही हज के पहले हुआ हादसा


रफीक खान
सऊदी अरब में मक्का मुज्जमा स्थित अजीजिया बिल्डिंग की लिफ्ट अचानक से आ गिरी। घटना में तीन हज यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। यह तीनों यात्री भारतीय है। इनमें से 2 यात्री बिहार तथा एक हज यात्री उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। अजीजिया बिल्डिंग के ब्लॉक नंबर 145 में लगी ये लिफ्ट कैसे गिरी? इस बात की जांच सऊदी सरकार द्वारा की जा रही है। मृतकों के शवों को भारत लाने के लिए के लिए कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि हज यात्रा 2024 के लिए अभी यात्रियों के साउदी अरब पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी बीच मक्का में एक हादसे की खबर ने सबको हैरान कर दिया। सऊदी अरब के मक्का शहर में भारतीय हज यात्रियों के लिए आरक्षित अजीजिया बिल्डिंग नम्बर 145 में अचानक लिफ्ट गिर गई। मृतकों में दो यात्री बिहार के और एक यात्री उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद सऊदी सरकार ने अजीजिया बिल्डिंग में लगी तमाम लिफ्टों का परीक्षण करने के निर्देश भी दे दिए हैं। युद्ध स्तर पर लिफ्टों का भौतिक परीक्षण किया जा रहा है।