पुलिस ASI ने खुद को गोली से उड़ाया, थाने के पास स्थित पुलिस लाइन में हुई घटना, Assistant Sub Inspector shot himself - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 11 July 2024

पुलिस ASI ने खुद को गोली से उड़ाया, थाने के पास स्थित पुलिस लाइन में हुई घटना, Assistant Sub Inspector shot himself


रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नेहरू नगर पुलिस लाइन स्थित अपने शासकीय आवास पर खुद को गोली से उड़ा दिया। इस घटना के बाद समूची पुलिस लाइन में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस के सहायक उप निरीक्षक ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया? इस बात से पर्दा सम्पूर्ण जांच के बाद ही उठ पाएगा। सहायक पुलिस उप निरीक्षक यातायात थाने में पदस्थ था। घटना की सूचना पर कमला नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कमिश्नर ने भी घटनास्थल का जायजा लिया तथा जांच के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि नेहरू नगर पुलिस लाइन में 55 वर्षीय एएसआई योगेंद्र यादव ने 315 रायफल से खुद को गोली मार ली। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आत्महत्या की ये सनसनीखेज घटना करीब सुबह 9 बजे की बताई जा रही है।मामले की शुरुआती जांच में सामने आया है कि एएसआई योगेंद्र यादव बीते कई दिनों मानसिक रूप से डिप्रेशन में थे। इसके पीछ उनकी पत्नी की कैंसर की बीमारी से ग्रस्त होना बताया जा रहा है, जिसके चलते वो करीब दो साल से खासा परेशान थे। इसी के साथ साथ योगेंद्र यादव के माता-पिता भी काफी बीमार हैं। इसे लेकर भी वो काफी चिंतित हैं। हालांकि पुलिस के अफसर यह भी मान रहे हैं कि ASI बहुत पक्के दिल का था और वह लगातार इन परेशानियों का सामना कर रहा था। आत्महत्या के पीछे कहीं कोई और कारण तो नहीं है, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।