CM ने सागर के कलेक्टर, एसपी को हटाया, SDM को किया अटैच, CM removed Collector, SP of Sagar, attached SDM - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 5 August 2024

CM ने सागर के कलेक्टर, एसपी को हटाया, SDM को किया अटैच, CM removed Collector, SP of Sagar, attached SDM






रफीक खान
मध्य प्रदेश के सागर जिले में शाहपुर स्थित हरदौल मंदिर की जर्जर दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों की हुई मौत के बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के निर्देश पर कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक को हटाकर नई पदस्थापना कर दी गई है। वही रहली के एसडीएम को भी अटैच किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर हरिओम बंसल को सस्पेंड कर दिया गया है। रविवार को सुबह कोई इस हृदय विदारक घटना के बाद मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि लापरवाही और असंवेदनशीलता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सागर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी को हटा कर उनकी जगह विकास सहवाल सागर के एसपी बनाया गया है। सागर कलेक्टर दीपक आर्य को भी हटा कर सन्दीप जीआर को सागर का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं पार्थ जायसवाल को छतरपुर का नया कलेक्टर पदस्थ किया गया है। सागर जिले में पदस्थ रैली के एसडीएम संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह को भी भोपाल में अटैच किया गया है।