IAS के और तबादले: संजय दुबे PS GAD, मनीष रस्तोगी PS वित्त बने, 12 अफसरो की नई पदस्थापना, कई सीनियर को अतिरिक्त प्रभार - khabarupdateindia

खबरे


Wednesday, 21 August 2024

IAS के और तबादले: संजय दुबे PS GAD, मनीष रस्तोगी PS वित्त बने, 12 अफसरो की नई पदस्थापना, कई सीनियर को अतिरिक्त प्रभार


रफीक खान 

मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार ने मंगलवार के बाद बुधवार की शाम फिर 12 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इसके अलावा कई वरिष्ठ आईएएस अफसरो को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। मुख्य तौर पर मध्य प्रदेश शासन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे को प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन बनाया गया है तथा विधिक एवं सतर्कता प्रकोष्ठ एवं प्रमुख सचिव सामान्य के अलावा मुख्य सचिव कार्यालय तथा प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। आईएएस अधिकारी मनीष रस्तोगी को सामान्य प्रशासन विभाग से हटाकर प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन वित्त विभाग का दायित्व देते हुए नवीन पदस्थापना की गई है। सभी आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची समाचार के साथ संलग्न है।