यह नाला नहीं, कॉलोनी की सड़क है, हलाकन हो रहे क्षेत्रीय नागरिक, जिम्मेदार सुनने को तैयार नहीं This is not a drain, it is a colony road, the regional citizens are getting worried, the responsible ones are not ready to listen - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 30 August 2024

यह नाला नहीं, कॉलोनी की सड़क है, हलाकन हो रहे क्षेत्रीय नागरिक, जिम्मेदार सुनने को तैयार नहीं This is not a drain, it is a colony road, the regional citizens are getting worried, the responsible ones are not ready to listen


रफीक खान
फोटो में ऐसा लग रहा है जैसे यह कोई सड़क नहीं बल्कि बरसाती नाला है लेकिन यह पॉश इलाके विजयनगर से लगे हुए लमती क्षेत्र का नजारा है। फोटो देखकर समझ जा सकता है कि यहां रहने वाले लोग किस हालत में अपना गुजारा कर रहे होंगे। यह इलाका शहर से कोई बीसो किलोमीटर दूर भी नहीं है कि जिम्मेदार नजर ना डाल पा रहे हो लेकिन जब किसी को कोई सरोकार होगा तभी तो वह यहां ध्यान देगा। क्षेत्रीय लोग जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक अपनी गुहार लगा चुके हैं पर कहीं से भी उन्हें कोई उम्मीद नजर नहीं आई है।

स्मार्ट सिटी का झुनझुना बजाने वाली बीजेपी सत्ता की मनमानी का दंश नए वार्ड की जनता भोगने मजबूर हैं। नगर निगम सदन में नए वार्डों की बदहाली की गूंज पर प्रशासन जब सुनने को तैयार नहीं है, अब नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने खुद मोर्चा संभाल लिया हैं। 2015 में नगर निगम सीमा में शामिल हुए नए वार्डों की आज गांव से बदतर सूरत हैं। कांग्रेस नेता सौरभ शर्मा ने मानस विहार लमती पहुंच कर 12 गलियों का भ्रमण किया तो क्षेत्र की महिलाओं और जनता के गुस्से का पारा सातवें आसमान पर था। जनता नगर निगम प्रशासन को कोसते हुए सौरभ शर्मा से क्षेत्र की मांग उठाने की मांग की। कई गलियों के खाली भूखंड तालाब की शक्ल में नजर आए। मानस विहार में टैक्स पेयी जनता को मुफ्त में संक्रामक बीमारियों को बजबजाती गंदगी न्योता दे रही हैं। नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने मानस विहार लमती क्षेत्र विकास में सक्रिय श्री खेरमाई जनकल्याण विकास समिति के पदाधिकारियों से भी चर्चा की। विकास के लिए गिडगिडाते रहवासियों की व्यथा सुनकर सौरभ शर्मा ने शनिवार 31 अगस्त से मानस चौक लमती में अनिश्चितकालीन धरना देने का ऐलान किया हैं। सौरभ ने कहा कि नगर निगम प्रशासन बीजेपी का गुलाम बना हुआ हैं। वार्ड नंबर 72 और 73 जैसे नए वार्डों को भगवान् भरोसे छोड़ दिया गया हैं। 10 साल बाद भी यहां नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही। न पक्की सड़क है, नालियाँ है और न ही ऐसी व्यवस्थाएं जिन्हें शहरी क्षेत्र के वार्ड की संज्ञा दी जा सकें। सौरभ का कहना है कि वह अब नए वार्डों की जनता की आवाज उठाने जा रहे हैं। जिसकी शुरुआत मानस विहार लमती से की जा रही हैं। वार्ड के वाशिंदों की मांगे पूरी न होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगी। जिसमें क्षेत्र के हजारों नागरिक शामिल होंगे। इस मौके पर आशुतोष ठाकुर, शिवशंकर पांडे, विष्णु कश्यप, कार्तिक अग्निहोत्री, मुकेश ठाकुर, अशोक बालानी, दिव्या तिवारी , माधुरी चौरसिया समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे।
O