विजयनगर में पूर्व मंत्री के नचिकेता स्कूल से दो लड़कों का दिनदहाड़े अपहरण, ड्रैगन सिक्योरिटी के बाउंसरों ने जमकर की मारपीट Two boys kidnapped in broad daylight from Nachiketa School in Vijayanagar, bouncer of Dragon Security brutally beaten - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 10 August 2024

विजयनगर में पूर्व मंत्री के नचिकेता स्कूल से दो लड़कों का दिनदहाड़े अपहरण, ड्रैगन सिक्योरिटी के बाउंसरों ने जमकर की मारपीट Two boys kidnapped in broad daylight from Nachiketa School in Vijayanagar, bouncer of Dragon Security brutally beaten


रफीक खान
 मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में शनिवार को दोपहर करीब 12:30 बजे विजयनगर स्थित मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री के नचिकेता स्कूल के सामने दो छात्रों का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ता दो लग्जरी कारों में सवार होकर आए थे और ड्रैगन सिक्योरिटी की यूनिफॉर्म पहने थे। कद काठी से ही बाउंसर लग रहे इन लोगों ने पहले दोनों बच्चों की जमकर पिटाई की और उसके बाद जबरिया कारों में बिठा लिया। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। अभिभावक भी अपने बच्चों को ले-लेकर भागे। एक और सबसे महत्वपूर्ण तथा रहस्यमई बात यह है कि स्कूल का गार्ड भी उनके साथ कार में बैठकर गया है।

 घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि विजयनगर में नचिकेता हायर सेकेंडरी स्कूल है। यह स्कूल मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री श्रवण भाई पटेल का है। शनिवार को दोपहर में 12:30 बजे जैसे ही स्कूल की छुट्टी हुई बच्चे बाहर निकल रहे थे, तभी 10वीं 11वीं में पढ़ने वाले दो लड़कों को काली तथा सफेद लग्जरी कारों से आए ड्रैगन सिक्योरिटी के करीब दर्जन भर बाउंसरों ने उतरकर मारपीट शुरू कर दी। बुरी तरह पिटाई करने के बाद दोनों लड़कों को खींचकर कर में बिठा लिया गया। इस घटना के दौरान स्कूल के गेट पर मौजूद दोनों गार्ड मूक दर्शक बने देखते रहे। उन्होंने ना तो घटना को रोकने का कोई प्रयास किया ना घटना के संबंध में किसी सहयोग के लिए सूचना का प्रसार किया। इनमें से एक गार्ड ड्रैगन सिक्योरिटी वालों के साथ ही बैठकर भी चला गया। इक्का-दुक्का अभिभावकों ने अपहरणकर्ताओं से तकरार करने की कोशिश की लेकिन अपहरणकर्ता बिना किसी से उलझे वहां से चलते बने। घटना के संबंध में पहले तो विजयनगर पुलिस किसी भी तरह की जानकारी से इनकार कर रही थी लेकिन इन पंक्तियों के लिखे जाने तक पता चला है कि एफआईआर दर्ज करवाने वाला पक्ष मौके पर पहुंच गया है। उधर स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती नियोगी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया। सूत्रों का कहना है कि मारपीट के पीछे पिछले दिनों स्कूली छात्रों की आपस में हुई लड़ाई संभवत: कारण हो सकती है।