khabarupdateindia

दमोह-पथरिया के बीच मालगाड़ी उतरी पटरी से, यातायात हुआ बाधित, सुधार कार्य जारी Goods train derails between Damoh-Patharia, traffic disrupted, improvement work underway


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे जोन अंतर्गत जबलपुर रेल मंडल के कटनी, दमोह, सागर रेल खंड पर असलाना स्टेशन के समीप एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में स्लीपर, पटरी पूरी तरह से उखड़ गए। घटना के बाद इस रोड का यातायात प्रभावित हुआ घटना की सूचना पर एनकेजे से रेलवे की राहत ट्रेन रवाना कर दी गई। वहीं जबलपुर तथा बीना से तकनीकी रेल कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना में इलेक्ट्रिक पोल, इलेक्ट्रिक लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई है। बताया जाता है कि आधा किलोमीटर की लंबाई में तो पूरे तार और खंभे बिखरे पड़े हुए हैं। जबकि एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी तक इलेक्ट्रिक ओएचटी लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। सुधार कर युद्ध स्तर पर चल रहा है। अभी इस काम को कंप्लीट होने में कितना समय लगेगा, कहां नहीं जा सकता।
Previous Post Next Post
khabarupdateindia