MP के महापौर-पार्षदों के वेतन में 20% वृद्धि, CM मोहन यादव ने किया TDR पोर्टल लॉन्च - khabarupdateindia

खबरे


Monday, 12 August 2024

MP के महापौर-पार्षदों के वेतन में 20% वृद्धि, CM मोहन यादव ने किया TDR पोर्टल लॉन्च

रफीक खान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को प्रदेश के नगर पालिका निगम, नगर परिषदों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महापौर तथा पार्षदों के मानदेय बढ़ाने की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के मानदेय में 20 फ़ीसदी के वृद्धि की जा रही है। यानी नगर निगम के महापौर को अब 36000 रुपए प्रतिमाह मानदेय राशि मिलेगी। जबकि पार्षदों का वेतन 14400 प्रतिमाह हो जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने टीडीआर पोर्टल भी लॉन्च कर दिया। जानकारी के मुताबिक सोमवार को सीएम मोहन यादव नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन ने यादव ने निकायों के जनप्रतिनिधियों को एक बड़ी सौगात दी है। सीएम मोहन यादव ने नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद के पार्षदों का भी मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर टीडीआर पोर्टल लॉन्च किया। पोर्टल पर ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स (TDR) से जुड़े सभी नियम अपलोड किए जाएंगे। पोर्टल पर अतिरिक्त एफआर की खरीद-बिक्री हो सकेगी। सरकार सड़क सहित अन्य सार्वजनिक प्रोजेक्ट बनने पर निजी जमीन लेकर मुआवजा नहीं टीडीआर सर्टिफिकेट देगी। टीडीआर के रूप में मिलने वाला एफएआर शेयर की तरह रहेगा। उसी शहर में 24 मीटर या उससे चौड़ी सड़क के किनारे दोगुनी गहराई तक मान्य होगा। एफएआर या तो खुद किए जाने वाले निर्माण में उपयोग होगा या फिर किसी बिल्डर या डेवलपर को बेचा जा सकेगा। 24 मीटर की सड़क अब नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आ जाएंगी। उसके लिए किसी से परमिशन लेने की जरूरत नहीं रहेगी।