हनी ट्रैप में उलझा एक बड़ा अधिकारी, पुलिस कर रही पड़ताल, 27 से ज्यादा वीडियो बनाए - khabarupdateindia

खबरे


Wednesday, 4 September 2024

हनी ट्रैप में उलझा एक बड़ा अधिकारी, पुलिस कर रही पड़ताल, 27 से ज्यादा वीडियो बनाए


रफीक खान
मध्य प्रदेश के एक बड़े अधिकारी हनी ट्रैप के जाल में उलझ गए हैं। राजधानी भोपाल निवासी इस रिटायर्ड अधिकारी की भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड BHEL में पदस्थापना से लेकर अभी तक के 27 से ज्यादा वीडियो बनाए गए हैं। इनके आधार पर उसे जमकर ब्लैकमेल किया गया। उससे अवैध वसूली की गई और यहां तक की अपहरण भी कर लिया गया। अब मामला पुलिस की पड़ताल के लिए पहुंच गया है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होना संभावित है। हनी ट्रैप के इस जाल को संचालित करने वाला रैकेट बड़ा और रसूखदारों का ही होगा, ऐसा माना जा रहा है। पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि अधिकारी को रशियन लड़की के साथ हनीट्रैप में फंसाया गया। अधिकारी को एक होटल में बुलाकर रशियन लड़की के साथ उसके 27 वीडियो बनाए गए। इन वीडियो के बल पर अफसर को ब्लेकमेल किया जाने लगा। उससे खासी राशि ऐंठ ली गई। हनीट्रैप गैंग में शामिल एक बदमाश ने खुद को पुलिस की क्राइम ब्रांच का सदस्य बताया। कथित पुलिसकर्मी बनकर उसने अफसर को अरेस्टिंग का डर दिखाकर खूब वसूली की। इतना ही नहीं, रिटायर्ड अफसर को वसूली के लिए भोपाल से अगवा कर जबलपुर लेकर पहुंच गए। इससे तंग आकर ​भेल के रिटायर्ड अधिकारी ने गोविंदपुरा पुलिस में शिकायत कर दी। रिटायर्ड अफसर की शिकायत के बाद पुलिस ने हनीट्रैप गैंग आपरेट कर रहीं दो महिलाओं समेत चार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस जानकारी हासिल कर रही है कि यह रूस अप किसके कांटेक्ट से भारत पहुंची और फिर वह भोपाल से लेकर जबलपुर तक लगातार आती जाती रही।