कटनी में पिता ने मासूम बेटे को गोली से उड़ाया, पत्नी पर फायरिंग के बाद खुद को भी मारी गोली - khabarupdateindia

खबरे


Wednesday, 4 September 2024

कटनी में पिता ने मासूम बेटे को गोली से उड़ाया, पत्नी पर फायरिंग के बाद खुद को भी मारी गोली


रफीक खान
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई। कटनी के नई बस्ती क्षेत्र में एक युवक ने पहले अपने 5 साल के मासूम बेटे को गोली से उड़ाया। उसके बाद पत्नी पर फायरिंग की और फिर खुद पर भी गोली चला ली। घटना में युवक और उसके मासूम बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि फायरिंग के बीच पत्नी अपनी जान बचाने में कामयाब रही। पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। In Katni, the father shot his innocent son, after firing at his wife, he also shot himself घटना की सूचना पर पुलिस तथा एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई। अब तक घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पत्नी तथा मृतक बेटे के साथ रहने वाली उसकी वृद्ध मां से भी घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि कटनी जिले के अंतर्गत कोतवाली थाना के नई बस्ती में सोंधिया गली निवासी मयंक अग्रहरी(35) वर्ष स्टाम्प वेंडर का काम करता था। बुधवार सुबह किसी आवेश में आकर उसने अपने 5 वर्षीय पुत्र शुभ अग्रहरि को गोली मार दी। मासूम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर दौड़कर आई पत्नी मनवीय अग्रहरि पर भी मयंक ने फायरिंग कर दी, मगर पत्नी बाल-बाल बच गई। इसके बाद मयंक ने छत के कमरे में जाकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी डॉक्टर संतोष डेहरिया, कोतवाली टीआई आशीष कुमार शर्मा सहित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि शख्स कुछ दिनों से कर्ज को लेकर परेशान चल रहा था। उसने कई बार मरने की बात का जिक्र पत्नी से भी किया, लेकिन कर्ज के बारे में कुछ बताया नहीं। फिलहाल पुलिस ने पिता और पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पत्नी के बयान दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस को पता चला है कि मयंक अग्रहरि के साथ उसकी वृद्ध मां भी साथ रहती थी घटना को लेकर बनी स्थिति के चलते पुलिस परिजनों तथा अन्य नजदीकियों से अपेक्षित बातचीत नहीं कर पा रही है। हालांकि गंभीरता से सभी पहलुओं के मद्देनजर पड़ताल जारी है।