कमलनाथ के सामने विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष में झगड़ा, किसान न्याय यात्रा को लेकर विवाद - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 20 September 2024

कमलनाथ के सामने विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष में झगड़ा, किसान न्याय यात्रा को लेकर विवाद


रफीक खान
कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को किसान न्याय यात्रा निकालकर किसानों की मांगों को न सिर्फ बुलंद किया गया बल्कि ज्ञापन सौंप कर सरकार से उन्हें उनका हक दिलाने के लिए मांग भी की गई। इस बीच मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तथा उनके बेटे नकुलनाथ के सामने कांग्रेस के दो बड़े नेता और उनके समर्थक आपस में टकरा गए। परासिया विधायक तथा जिला पंचायत अध्यक्ष के बीच हुए इस झगड़े के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। Fight between MLA and District Panchayat President in front of Kamal Nath, dispute over Kisan Nyay Yatra

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि छिंदवाड़ा के शिकारपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी की बैठक के दौरान परसिया विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष आपस में भिड़ गए। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और पूर्व सांसद नकुल नाथ के सामने कांग्रेस के दो बड़े नेता आपस में भिड़ गए। परासिया विधायक ने संजय पुन्हार के मंच पर बैठने पर आपत्ति उठाई। परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि मंच में बैठे हुए थे, इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार भी मंच पर उनके पास आकर बैठ गए। परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि ने संजय पुन्हार के मंच पर बैठने पर आपत्ति कर डाली।दोनों नेताओं में बहस शुरू, बहस मारपीट में तब्दील हो गई। परासिया विधायक ने कहा कि पुन्हार भाजपा में शामिल होने जा रहे थे। कांग्रेस को ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है। इसके बाद दोनों नेताओं में बहस शुरू हो गई थी। प्रत्यक्ष दर्शियो के मुताबिक विधायक सोहन वाल्मीकि और उनके समर्थकों ने जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार की जमकर पिटाई कर दी। तत्काल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दोनों नेताओं को बंगले के अंदर बुलाया और समझाइश दी। जिसके बाद कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दशहरा मैदान में किसान न्याय यात्रा में शामिल हुए। पूर्व सीएम कमल नाथ ने कहा कि हमने किसान न्याय यात्रा की शुरुआत की है किसान पूरे प्रदेश में दुखी है प्रदेश की न्याय व्यवस्था चौपट है। भाजपा की सरकार में लगातार ठगा जा रहा है। किसानों के साथ न्याय हो इसलिए कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है और उनके लिए न्याय यात्रा निकाल रही। जबलपुर में अभी कांग्रेस जिन्होंने किसान न्याय यात्रा निकाली।