कटनी स्टेशन पर GRP थाने के सामने फायरिंग, एक युवक हुआ घायल, जबलपुर रेफर किया - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 20 September 2024

कटनी स्टेशन पर GRP थाने के सामने फायरिंग, एक युवक हुआ घायल, जबलपुर रेफर किया


रफीक खान
मध्य प्रदेश के कटनी जिले की स्टेशन में स्थित जीआरपी थाने के सामने फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी के दौरान उत्तर प्रदेश के भदोही निवासी अरुण कुमार दुबे नामक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद कटनी से इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। अरुण कुमार दुबे अपनी मां को छोड़ने आया हुआ था और दूसरी ट्रेन से कहीं जाने के लिए स्टेशन पर ही इंतजार कर रहा था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। स्टेशन पर लगे तथा आसपास की सीसी कैमरा फुटेज को खंगाला जा रहा है। Firing in front of GRP police station at Katni station, one youth injured, referred to Jabalpur

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि घटना में पुराने विवाद पर एक युवक पर गोली चलाई गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रात 12.30 बजे के लगभग वह नाश्ता करने के लिए स्टेशन के बाहर निकला। जैसे ही वह जीआरपी थाना के पास पहुंचा पीछे गोली चलने की आवाज आई और गोली उसके कमर के पास आकर लगी। यात्री मौके पर गिरा। गोली चलते ही दहशत फैल गई। लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थल का निरीक्षण किया और घायल से भी पूछताछ की। यात्री की हालत गंभीर होने के चलते उसे रात को मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि गोली चलाने वाले तीन लोग थे, जिसमें तरुण जाटव, रितेश निषाद, विष्णु निषाद शामिल थे। जिन्होंने बैलट घाट निवासी ओम गोस्वामी पिता रंजन गोस्वामी के ऊपर पुराने विवाद पर कट्टे से फायर किया था और युवक हट गया तो गोली यात्री को जाकर लगी। आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।