जबलपुर-इन्दौर की दूरी हो जाएगी कम, 5 घंटे में पूरा होगा सफर, 9 हज़ार करोड़ का प्रोजेक्ट - khabarupdateindia

खबरे


Wednesday, 25 September 2024

जबलपुर-इन्दौर की दूरी हो जाएगी कम, 5 घंटे में पूरा होगा सफर, 9 हज़ार करोड़ का प्रोजेक्ट


रफीक खान
भारतीय रेलवे जल्द ही जबलपुर से इंदौर की दूरी को कम कर देगा यानी कि आप सिर्फ 5 घंटे में ही सफर पूरा हो जाएगा। भारतीय रेल द्वारा इसके लिए 9000 करोड रुपए का प्रोजेक्ट तैयार किया है और जल्द ही इसमें शुरू होगा। यह रेल लाइन परियोजना 342 किलोमीटर लंबी है। रेलवे द्वारा 1100 करोड रुपए की राशि प्रथम चरण में आवंटित भी कर दी गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होने के बाद में काम मैदानी तौर पर नजर आएगा।

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि जबलपुर से गाडरवारा, बुधनी होते हुए इंदौर तक नई रेल लाइन बिछाई जानी है। यह रेल लाइन परियोजना 342 किलोमीटर लंबी 9000 करोड़ रुपये की है। रेल लाइन का काम पूरा होने से यात्रियों का टाइम और रुपये दोनों बचेंगे इतना ही नहीं, दोनों शहरों के बीच सफर करने में महज 5 घंटे का समय लगेगा। यह काम पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर के द्वारा किया जाएगा, जिसका सर्वे भी पूरा हो चुका है। प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए रेलवे किसानों से जमीन भी अधिग्रहण कर रहा है। भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है लेकिन, भूमि के बदले नौकरी की कोई भी योजना नहीं है। किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।