शराब तस्करों ने 2 पुलिस कर्मियों को कुचला, रिवाल्वर तानी, 1 गिरफ्तार - khabarupdateindia

खबरे


Monday, 30 September 2024

शराब तस्करों ने 2 पुलिस कर्मियों को कुचला, रिवाल्वर तानी, 1 गिरफ्तार


रफीक खान
मध्य प्रदेश के सागर जिले में शराब तस्करों के हौसले कितने अधिक बुलंद है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब पुलिस ने शराब तस्करों को रोकने की कोशिश की तो दो पुलिसकर्मियों के ऊपर कार चढ़ा दी गई। कार से कुचलने के बाद घायल अवस्था में पुलिस कर्मियों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सागर जिले की ही एक अन्य घटना में शराब तस्करों को दबोचने के दौरान पुलिस पर फायर करने की कोशिश की गई। रिवॉल्वर तानने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सागर जिले में अब शराब तस्करों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाने की तैयारी में है। Liquor smugglers crushed 2 police personnel, pointed revolver, 1arrested

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मामला खुरई देहात थाना क्षेत्र के मंडी बामोरा रोड स्थित ओढ़ामल तिराहे पर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात का है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी तीन की तलाश जारी है। रविवार देर शाम खुरई देहात थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंडी बामोरा से दो कारों से बड़ी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है। इस पर पुलिस हरकत में आई और एक टीम बनाकर जोड़ामल तिचहा पर भेजी गई। टीम में एएसआई जेपी यादव, कॉन्स्टेबल लोकेंद्र, संजय जाट, सतेंद्र निगम और दिनेश राय थे। टीम ओढ़ामल तिराहे पर पहुंची। कुछ देर बाद एमपी 04 एचए 5797 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस ने ड्राइवर को गाड़ी रोकने का इशारा किया। लेकिन ड्राइवर ने स्पीड तेज कर दी। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए तो उसने कार खेत में उतार दी। यहां कार कीचड में फंस गई। पुलिस टीम उसकी तरफ लपकी तो पीछे से आ रही दूसरी कार ने उन्हें टक्कर मारी। इसमें कॉन्स्टेबल सतेंद्र निगम और दिनेश राय चायल हो गए। ड्राइवर गाड़ी को भगा ले गया। टीम ने खेत में फंसी कार के ड्राइवर को पकड़ लिया। कार से 50 हजार रुपए की 90 लीटर शराब जब्त की गई है। भागते समय कार सठार लोगों ने पुलिस टीम की बाइक को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। कवर दे रही कार ने मारी टक्कर गिरफ्तार कार ड्राइवर ने अपना नाम राहुल पिता रूप सिंह कुशवाहा निवासी आवास कॉलोनी, खुरई बताया है। राहुल ने बताया कि उसके साथ गाड़ी में कार्तिक सेन निवासी तलैया मंदिर खुरई सवार था। सिक्योरिटी कवर कर रही कार में गौरव और मंकू उर्फ मयंक विश्वकर्मा निवासी सागर नाका खुरई थे। एक अन्य घटना सागर की बिलहरी चौकी अंतर्गत घटित हुई है इसमें भी देर रात कार्रवाई के दौरान आरोपी द्वारा रिवाल्वर ताने जाने का मामला सामने आया है।