महंत की हत्या: अमरकंटक में संतों ने किया जोरदार विरोध, हाईवे पर कई घंटे प्रदर्शन - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 29 September 2024

महंत की हत्या: अमरकंटक में संतों ने किया जोरदार विरोध, हाईवे पर कई घंटे प्रदर्शन


रफीक खान
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला अंतर्गत अमरकंटक क्षेत्र में एक महंत की हत्या के मामले में संतों के बीच जमकर विरोध उबल रहा है। संत लामबंद होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और इसी के चलते उन्होंने हाईवे पर जाम कर प्रदर्शन किया। संतों का कहना है कि इतने दिन बीतने के बाद भी महंत की हत्या का मामला अभी तक अबूझ पहेली बना हुआ है। यह गुतथी सुलझाने में पुलिस या तो रुचि नहीं ले रही है या पुलिस पूरी तरह अक्षम साबित हो रही है। पुलिस और प्रशासन को संतों की सुरक्षा और संतों के साथ होने वाली इस तरह की घटनाओं को लेकर गंभीरता बरतनी बेहद जरूरी है। Mahant's murder: Saints protested strongly in Amarkantak, demonstrated for several hours on the highway

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि अमरकंटक क्षेत्र में शिवदाबा गढ़ीदादार आश्रम के जूना अखाड़े के संत अलबेले भोलागिरी खड़ेश्वरी की हत्या को लेकर संत समाज ने यह धरना दिया। महंत की हत्या अनूपपुर में हुई थी। हत्या के बाद से ही संत समाज आक्रोश व्यक्त कर रहा है। गढ़ीदादार आश्रम के जूना अखाड़े के संत महंत अलबेले l खड़ेश्वरीo की इसी साल 7 अगस्त को हत्या कर दी गई थी। पुलिस थाना राजेंद्रग्राम को तीन दिन बाद वारदात की सूचना मिली। नाराज संतों का कहना है कि 50 दिन होने के बाद भी आखिर हत्या के आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही है तो इसे क्या कहा जाएगा? आखिर इतनी लापरवाही क्यों बरती जा रही है। क्या किसी और बड़ी घटना का इंतजार किया जा रहा है? हत्या के आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही है तो इसे क्या कहा जाएगा? आखिर इतनी लापरवाही क्यों बरती जा रही है। क्या किसी और बड़ी घटना का इंतजार किया जा रहा है?