बंदूक की नोक पर बदमाशों ने यात्री बस को लूटा, मासूम बच्ची को भी नहीं बक्शा - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 6 September 2024

बंदूक की नोक पर बदमाशों ने यात्री बस को लूटा, मासूम बच्ची को भी नहीं बक्शा


Miscreants looted a passenger bus at gunpoint, not even an innocent girl was spared

रफीक खान

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में हथियारबंद बदमाशों ने एक यात्री बस को लूट लिया। छतरपुर से सतना जा रही इस बस को बाइक सवार बदमाशों ने रोका और फिर बंदूक की नोक पर वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने यात्रियों के पास से नगद रुपए, सोने चांदी के आभूषण तथा मोबाइल आदि छीन लिए। इसके बाद वे फरार हो गए। घटना के दौरान बदमाशों की निर्दईता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि एक मासूम बेटी के पास ₹50 थे, उसे भी नहीं छोड़ा और छीन कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू की तथा एक संदेही को हिरासत में भी लिए जाने की खबर है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि यात्रियों ने खुद के साथ हुई लूटपाट को तो किसी तरह बर्दाश्त करते हुए बदमाशों को अपना सारा कीमती सामान सौंप ही दिया था, लेकिन जब बदमाशों ने बच्ची के हाथ से 50 रुपए छीने तो बस में सवार यात्री बिफर पड़े। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। इसपर घबराए बदमाश घटना स्थल पर अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद बस चालक यात्रियों समेत बस लेकर राजनगर थाने पहुंचा, जबकि बस का कंडक्टर बदमाशों की बाइक लेकर थाने आया। यहां सभी यात्रियों ने उनके साथ हुई लूटपाट की शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि घटना के समय बस में डेढ़ साल की मासूम बच्ची समेत करीब 20 यात्री सवार थे। सभी के साथ लूट हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर लूटा गया माल भी बरामद कर लिया जाएगा।