जटाशंकर जा रहे परिवार की ट्रैक्टर ट्राली चढ़ाई पर पलटी, 5 की मौत Tractor trolley of family going to Jatashankar overturned while climbing, 5 killed - khabarupdateindia

खबरे


Monday, 2 September 2024

जटाशंकर जा रहे परिवार की ट्रैक्टर ट्राली चढ़ाई पर पलटी, 5 की मौत Tractor trolley of family going to Jatashankar overturned while climbing, 5 killed


रफीक खान
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक ट्रैक्टर ट्राली पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन के लगभग लोग घायल है। इनमें 6 की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। दो लोगों ने मौके पर ही दम दौड़ दिया था, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल लोगों की अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हुई है। यह परिवार छतरपुर के जटाशंकर धाम दर्शन के लिए जा रहा था। फतेहपुर गांव के पास देर रात दुर्घटना का शिकार हो गया।

जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि पथरिया के धूधरा गांव से ग्रामीणों का एक जत्था छतरपुर के बड़े जटाशंकर चाम दर्शन करने जा रहा था। फतेहपुर गांव के पास चढ़ाई पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलों को 108 एबुलेंस की मदद से हटा अस्पताल पहुंचाया गया। 8 घायलों की हालत गंभीर होने की वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में हेमेंद्र आदिवासी (10) और छोटी बाई (45) की घटनास्थल पर ही जान गली गई। लक्ष्मण आदिवासी (17) और गंजली बहू (50) तथा एक और महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ट्रैक्टर ड्राइवर परम लोधी (45), चिंत्तर राजगौड (11), कल्पना (10), बल्ला आदिवासी (12), कुंवर आदिवासी (20) और ममता (40) की हालत गंभीर बनी हुई है।