BJP का सदस्य बनाने NHAI ड्राइवर की पिटाई, पुलिस ने दर्ज की FIR - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 21 September 2024

BJP का सदस्य बनाने NHAI ड्राइवर की पिटाई, पुलिस ने दर्ज की FIR


रफीक खान
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाने और संगठन द्वारा निर्धारित किए गए डेढ़ करोड़ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए ताबड़तोड़ तरीके से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच छतरपुर जिले से एक बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां छतरपुर जिले में स्थित टोल टैक्स प्लाजा के पास एक NHAI ड्राइवर को रोक कर जमकर धुनाई की गई। बाइक पर सवार आए लोगों ने ट्रक ड्राइवर से कहा कि अपना मोबाइल दो और भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने के लिए मिस्ड कॉल करो। NHAI ड्राइवर इस बात पर तैयार नहीं हुआ और उसकी आरोपी लोगों से कहा सुनी हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई कर डाली। NHAI ड्राइवर ने संबंधित पुलिस थाना पहुंचकर मामले की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकार दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। NHAI driver beaten for becoming BJP member, police registers FIR

संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि छतरपुर जिले के देवगांव टोल प्लाजा पर एक युवक के बीजेपी सदस्य ना बनने पर उसके साथ मारपीट की गई. टोल प्लाजा पर एनएचएआई (NHAI) के ड्राइवर के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि कुछ अज्ञात लोगों ने युवक को बीजेपी का जबरदस्ती सदस्य बनाने की कोशिश की। मानवेंद्र महोबा जिला यूपी का रहने वाला है. छतरपुर जिले में एनएचएआई मैं ड्राइवरी का काम करता है। उसने बताया कि जब वे टोल प्लाजा देवगांव पर गया तो दो से तीन लड़के एक मोटरसाइकिल पर आए और कहने लगे कि आपको बीजेपी का सदस्य बनना है। फिर उन लड़कों ने ड्राइवर से मोबाइल मांगा। इसके बाद मानवेंद्र ने कहा कि मैं यूपी का रहने वाला हूं। मैं कैसे सदस्य बन सकता हूं? ड्राइवर ने आगे बताया कि 'इसके बाद उनका कहना था कि हम आपको जबरन सदस्य बनाएंगे, नहीं तो आपको हम देख लेंगे। उसी समय मेरा मोबाइल छीन लिया, इस पर मैंने विरोध किया। तब दोनों लड़के मोटरसाइकिल से नीचे उतरे और मुझे पीटना शुरू कर दिया और कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है. आपको बीजेपी की सदस्यता लेनी पड़ेगी।' बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह बुंदेला का कहना है इस प्रकार का अभी मामला सामने नहीं आया है अगर आता है तो देखेंगे। छतरपुर के एसपी आगम जैन का इस मामले में मीडिया से चर्चा के दौरान कहना था कि फरियादी की शिकायत पर प्राथमिक दर्ज कर ली गई है और बमीठा पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्लोज सर्किट कैमरा के फुटेज से भी आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।