दिनदहाड़े युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Tuesday, 10 September 2024

दिनदहाड़े युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती


रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिनदहाड़े एक युवक पर पेट्रोल और डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। युवक को गंभीर अवस्था में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक का काम को लेकर एक कबाड़ी से रुपयों का लेनदेन पेंडिंग था, जब युवक कबाड़ी के पास रुपए मांगने पहुंचा तो उसके साथ यह घटना घटित हो गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि 22 वर्षीय रोहित जोगी करीब दस वर्षों से बीमा अस्पताल के पास सुंदर नगर निवासी 45 वर्षीय गुड्डू खान की कबाड़ की दुकान में काम करता था। पिछले महीने रोहित ने गुड्डू की दुकान पर काम किया था और उसी के 100 रुपये लेने वह सोमवार गुड्डू के पास गया था। रुपयों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर गुस्साए गुड्डू ने दुकान में बोतल में रखा पेट्रोल युवक के शरीर पर उड़ेलकर आग दी। आसपास के लोगों ने किसी तरह से रोहित के शरीर में लगी आग बुझाई। बाद में उसे एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद से आरोपित गुड्डू खान फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने गुड्डू खान की तलाशी के लिए अनेक संभावित स्थानों पर दबिश भी दी है। कुछ रिश्तेदारों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।