एमपी सहित देश के 8 राज्यों के हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, अधिसूचना जारी, जल्द करेंगे सभी ज्वाइन - khabarupdateindia

खबरे


Sunday, 22 September 2024

एमपी सहित देश के 8 राज्यों के हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, अधिसूचना जारी, जल्द करेंगे सभी ज्वाइन


रफीक खान
लंबी रस्साकसी के बाद आखिरकार मध्य प्रदेश सहित देश के आठ राज्यों के हाई कोर्ट को नए चीफ जस्टिस मिल ही गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई। एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट की लार्जर बेंच द्वारा इस पर कड़ी आपत्ति जताई गई थी। जल्द ही 8 हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अपने-अपने राज्य में पहुंचकर ज्वाइन करेंगे। High Courts of 8 states of the country including MP get new Chief Justices, notification issued, all will join soon

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि कॉलेजियम ने दिल्ली, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, मध्य प्रदेश, केरल, मेघालय और मद्रास हाईकोर्ट के लिए चीफ जस्टिस के नाम की सिफारिश की है। इस संबंध में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स में पोस्ट कर कहा है कि भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति उच्च न्यायालयों के निम्नलिखित मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति/स्थानांतरण करते हुए प्रसन्न हैं। साथ ही उन्होंने बताया है कि दिल्ली उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनमोहन को दिल्ली उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाता है।दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव शकधर को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश और कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति इंद्र प्रसन्ना मुखर्जी को मेघालय उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। इसी तरह बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति नितिन मधुकर जामदार को केरल उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाता है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ताशी रबस्तान को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। वहीं बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्रीराम कल्पना राजेंद्रन को मद्रास उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम एस रामचंद्र राव को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने संबंधी आदेश न्यायालय व्यवस्था के तहत किए गए हैं।