MP में IAS तथा SAS की व्यापक पैमाने पर पदस्थापना - khabarupdateindia

खबरे


Monday, 9 September 2024

MP में IAS तथा SAS की व्यापक पैमाने पर पदस्थापना


रफीक खान
मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार ने व्यापक पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किए हैं। सोमवार को तीन पृथक पृथक आदेशों में नई पदस्थापना की गई है। इनमें वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों से लेकर कनिष्ठ अधिकारी तक शामिल है। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी हुई नवीन पदस्थापनाओं की सूची में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 29 तथा राज्य प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारी प्रभावित हुए हैं। नवीन पदस्थापना संबंधी आदेशों की प्रति समाचार के साथ संलग्न है।

मोहन सरकार ने कई सहायक कलेक्टरों को बदल दिया गया है। मोहन सरकार के आदेश में 11 जिलों के जिला पंचायत और प्रशासनिक कायों में पदस्थ अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। कई जिलों में नए सहायक कलेक्टरों की पदस्थापना मोहन सरकार की तरफ से की गई है। सीएम मोहन यादव ने रविवार को इंदौर में जिला प्रशासन की बैठक ली थी, जिसके बाद आज पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अमित तोमर का ट्रांसफर किया गया है। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव कार्मिक बनाया गया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से इंदौर में पदस्थ रहे हैं। भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) के सीईओ पद पर भी नई पदस्थापना की गई है।यहां पर पदस्थ संदीप केरकेट्‌टा को अब मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ किया है।









O