दमोह से तेरहवीं में जबलपुर आए परिवार की सड़क हादसे में मौत, टक्कर मारकर कई बार पलटी कार - khabarupdateindia

खबरे


Saturday, 7 September 2024

दमोह से तेरहवीं में जबलपुर आए परिवार की सड़क हादसे में मौत, टक्कर मारकर कई बार पलटी कार


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बेलखेड़ा थाने के पास एक सड़क दुर्घटना में दमोह से 13वीं के कार्यक्रम में शामिल होने आए परिवार की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल माता-पिता और उनका पुत्र बाइक पर सवार होकर आए थे, शनिवार की शाम लगभग 4:30 बजे बाइक सवार यह परिवार बेलखेड़ा के मुख्य मार्ग से गुजर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार भी कई बार पलटी, जिससे उसमें सवार युवक भी बुरी तरह जख्मी हो गए। जख्मी युवकों को अस्पताल पहुंच कर भर्ती कराया गया है। जबकि तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि दमोह जिला के हनुमत बागो ग्राम निवासी प्रेम सिंह अपनी पत्नी शील रानी और बेटे मोहन के साथ तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जबलपुर जिला के मातापुर गांव आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बेलखेड़ा के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही एक कार ने उन्हें सीधे टक्कर मार दी। तीनों ही सड़क पर बाइक सहित गिर गए। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, देखा कि प्रेम सिंह और शील रानी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मोहन गंभीर रूप से घायल है। उसे 108 की मदद से स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना में कर सवारियों को भी गंभीर चोट पहुंचाने की खबर है, जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के बाद तत्काल नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।