पिकनिक मनाने गए समदड़िया पर तेंदुआ ने किया हमला, 4 गंभीर रूप से घायल - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 21 October 2024

पिकनिक मनाने गए समदड़िया पर तेंदुआ ने किया हमला, 4 गंभीर रूप से घायल



रफीक खान
मध्य प्रदेश के शहडोल में पिकनिक मनाने गए कुछ लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना में पुलिस के एएसआई समदरिया समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। एक महिला की खोपड़ी तेंदुआ ने बुरी तरह से जख्मी कर दी है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। Leopard attacked Samadiya who went for picnic, 4 seriously injured

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि घटना के समय 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे जो पिकनिक मनाने पहुंचे थे। हमले में पुलिस विभाग के एएसआई नितिन समदरिया, शहडोल की पुरानी बस्ती निवासी आकाश कुशवाहा (23) और खतौली गांव की नंदिनी सिंह (25) को गंभीर हाल में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल आकाश कुशवाहा ने बताया, 'हम लोग करीब 50 लोग पिकनिक मनाने खतौली के शोभाघाट गए थे। जब सभी शाम को खाना पीकर वापस अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रहे थे, तभी अचानक तेंदुआ दौड़ता नजर आया। लगा कि तेंदुए इतनी बड़ी संख्या में लोगों देखकर भाग जाएगा। वह कुछ समय के लिए नजरों से ओझल हो भी गया। इसके बाद वह दूसरी ओर से अचानक आया। सबसे पहले मेरे ऊपर अटैक किया। किसी तरह में जान बचाकर भागा। इसके बाद एक-एक करके तेंदुए ने कई लोगों पर हमला किया। उपस्थित लोगों ने आकाश तथा नंदिनी को बड़ी मशक्कत के साथ में तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया।