MP में जैन मुनि विशांत सागर के साथ मारपीट, FIR के लिए संतों ने सड़क पर दिया धरना - khabarupdateindia

खबरे


Sunday, 13 October 2024

MP में जैन मुनि विशांत सागर के साथ मारपीट, FIR के लिए संतों ने सड़क पर दिया धरना


रफीक खान
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में जैन मुनि 1008 विशांत सागर जी महाराज के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना से छुब्ध जैन मुनियों ने जैन समुदाय के लोगों के साथ सड़क पर धरना दिया। धरना देने वाले लोगों ने पुलिस तथा प्रशासन से मांग की कि जिन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है, उन पर fir दर्ज कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। Jain monk Vishant Sagar assaulted in MP, saints protest on the road for FIR

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मुनिश्री के सेवकों में शामिल एक युवक समाज की लड़की भगा ले गया है। घटना की जानकारी लगते ही जैन परिवार के लोग शनिवार सुबह 5 बजे मुनिश्री के पास पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। समाज के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मुनिश्री 1008 विशांत सागर महाराज चतुर्मास में घुवारा आए हैं। उनके साथ शिष्य मंडल में शामिल एक व्यक्ति को युवती से प्रेम हो गया। गत दिनों वह लड़की को लेकर भाग गया। आरोपी फिरोजाबाद का रहने वाला है। वह 10 हजार के वेतन पर था। घटना के बाद जैन परिवार के लोग मुनिश्री के पास पहुंचे और बवाल करने लगे। घटना से आक्रोशित लोगों ने रात को भी हंगामा किया और गेट तोड़ने की कोशिश की। मुनिश्री साधना में लीन थे इसलिए वह बाहर नहीं निकले तो गाली गालौज करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी गई।