आधी रात में बदले गए SP और ASP, गृह विभाग ने जारी किए आदेश - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 25 October 2024

आधी रात में बदले गए SP और ASP, गृह विभाग ने जारी किए आदेश


रफीक खान
मध्य प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव सरकार द्वारा अधिकारियों के फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले कई बार की तरह इस बार भी आधी रात को यह बदलाव किया गया है। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश में राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 7 अधिकारियों को नई पदस्थापना प्रदान की गई है। गुरुवार तथा शुक्रवार की दरयानी रात में जारी हुए आदेश के मुताबिक राज्य सरकार ने सागर, रीवा और ग्वालियर के ईओडब्ल्यू एसपी सहित 7 पुलिस अधिकारियों को बदल डाला। SP and ASP changed at midnight, Home Department issued orders

गृह विभाग के आदेश के अनुसार एसपी, पीटीएस (सागर) दिनेश कुमार कौशल को जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा रीवा भेजा है। वहीं, एसपी, साइबर (इंदौर) जितेंद्र सिंह को एसपी, एटीएस (इंदौर) का पद सौंपा गया है। एसपी, विपुस्था, लोकायुक्त संगठन (रीवा) गोपाल सिंह धाकड़ को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुरैना) का दायित्व दिया गया है, और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुरैना) अरविंद सिंह ठाकुर को एसपी, ईओडब्ल्यू (रीवा) मैं नई पद स्थापना की गई है।