ASI ने मोबाइल पर बात करते-करते खुद को गोली से उड़ाया, सर्विस रिवॉल्वर से सुसाइड - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 8 November 2024

ASI ने मोबाइल पर बात करते-करते खुद को गोली से उड़ाया, सर्विस रिवॉल्वर से सुसाइड


रफीक खान
मध्य प्रदेश पुलिस में सहायक उप निरीक्षक ASI के पद पर पदस्थ एक पुलिस अधिकारी ने खुद को सर्विस रिवॉल्वर से उड़ा दिया है। मोबाइल फोन पर बात करते-करते एएसआई ने सर्विस रिवॉल्वर से अपने ऊपर फायरिंग कर ली और फिर उसने अपना जीवन हमेशा के लिए खत्म कर दिया। घटना के पीछे क्या कारण है, पुलिस इस मामले की जांच कर पता लगाने की कोशिश कर रही है। ASI shot himself while talking on mobile, committed suicide with service revolver

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि एएसआई का नाम रविंद्र परमार (60) है। वे इंदौर के मरीमाता क्षेत्र स्थित रामबाग कॉलोनी के रहने वाले थे। रविन्द्र परमार जुलाई महीने से आलीराजपुर में पदस्थ थे। मौके पर पहुंचे इंदौर डीआईजी निमिष अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि रविंद्र परमार की सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया मर्ग कायम जांच की जा रही है। जांच के बाद पता चलेगा मामले की क्या वजह रही। कहां जा रहा है कि एडीजी डीसी सागर और इंदौर ग्रामीण डीआईजी निमिष अग्रवाल का अलीराजपुर दौरे पर थे। एएसआई रविंद्र परमार एडीजी डीजी सागर के फॉलो पर ड्यूटी पर थे। दोपहर 3:00 बजे के बाद वह अपनी ड्यूटी खत्म कर कैंप पर पहुंचे। इस दौरान वे किसी से मोबाइल पर चर्चा कर रहे थे, तभी उन्होंने अपने आप को गोली मार ली। घटना के बाद हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।