GPS के चक्कर में अधूरे पुल से गिरी कार, 3 लोगों की दर्दनाक मौत - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 24 November 2024

GPS के चक्कर में अधूरे पुल से गिरी कार, 3 लोगों की दर्दनाक मौत


रफीक खान
जीपीएस को फॉलो कर चल रहे कार सवारों को अपनी मंजिल तक पहुंचाना काफी दर्दनाक साबित हो गया। उनकी कार एक अधूरे पुल के नीचे जा गिरी और इसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल कोहरे में कार सवार जीपीएस फॉलो करते हुए चल रहे थे, निर्माणाधीन पुल का रास्ता जीपीएस द्वारा सुझाया गया था। कार सवार उसी के मुताबिक चलते गए और आगे पहुंचे तो अधूरे पुल में उनकी कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। Car falls from incomplete bridge due to lack of GPS, 3 people die tragically

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिला अंतर्गत थाना फरीदपुर के खल्लपुर गांव के पास का है। कार निर्माणाधीन पुल से रामगंगा नदी में गिरी। कार का नंबर गाजियाबाद का बताया जा रहा है। वहीं हादसे में मारे गए कार सवारों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। मृतक किसी सिक्योरिटी कंपनी से जुड़े बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना पाकर बरेली-बदायूं पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, जो पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतकों की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है। बरेली-बदायूं सीमा पर ये पुल लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है। जो कि रामगंगा नदी पर है।