आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई बहू, प्रेमी के साथ मिलकर सास को उतार दिया मौत के घाट - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 6 November 2024

आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई बहू, प्रेमी के साथ मिलकर सास को उतार दिया मौत के घाट


रफीक खान
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक सनसनीखेड़ मामला सामने आया है। यहां एक बहू ने अपने प्रेमी के साथ सास को मौत के घाट उतार दिया। घटना की पीछे वजह यह सामने आई कि सास ने बहु को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। बस इस बात को लेकर दोनों ने उसकी जान ले डाली। घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर बहू व प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। Daughter-in-law caught in objectionable condition, along with her lover killed her mother-in-law

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि मामला जुझारनगर थाना क्षेत्र का है। खुडेरी गांव की आरोपी महिला लक्ष्मी सिंह का प्रेम प्रसंग गांव के ही सचिन नाम के युवक से चल रहा था। बीती शाम मृतिका सुनीला सिंह ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। रंगे हाथों पकड़े जाने पर बहू ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर घटनास्थल पर मौजूद ईंट और पत्थरों से उस पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने पहले तो बहुत ही शातिराना ढंग से आरोपी बहू ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को गुमराह किया। लेकिन, जब बारीकी से जांच करते हुए उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और बताया कि गांव के ही युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। जब वह अपने प्रेमी के साथ थी, तभी अचानक उसकी सास सुनीला सिंह आ गई। जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।