जगद्गुरु कृपालु महाराज की बेटियों का एक्सीडेंट, 1 की मौत, 2 छोटी बेटियों समेत 7 गंभीर रूप से घायल - khabarupdateindia

खबरे


Sunday, 24 November 2024

जगद्गुरु कृपालु महाराज की बेटियों का एक्सीडेंट, 1 की मौत, 2 छोटी बेटियों समेत 7 गंभीर रूप से घायल


रफीक खान
जगद्गुरु कृपालु महाराज की तीन बेटियों समेत 8 लोगों का एक्सीडेंट हो गया। रविवार को सुबह हुई इस सड़क दुर्घटना में जगतगुरु कृपालु महाराज की बड़ी बेटी की मौत हो गई, जबकि दो छोटी बेटियों समय सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह एक्सीडेंट वृंदावन से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली जाने के दौरान हुआ, जहां से यह सभी लोग सिंगापुर जाना चाहते थे।Jagadguru Kripalu Maharaj's daughters meet with accident, 1 dead, 7 including 2 younger daughters seriously injured

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि उत्तर प्रदेश के नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को ये सड़क हादसा हुआ। जगतगुरु की तीनों बेटियां दो कारों में सवार होकर वृंदावन से सिंगापुर जाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली जा रही थीं, जहां से उन्हें सिंगापुर जाना था। उन्होंने बताया कि इसी दौरान यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह दनकौर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कैंटर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनो कारों में टक्कर मार दिया। अस्पताल में भर्ती विशाखा त्रिपाठी (75) की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि कृपालु महाराज की दो बेटियां कृष्णा त्रिपाठी और श्यामा त्रिपाठी समेत सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।