जबलपुर, भोपाल, उज्जैन के नगर निगम आयुक्त 7 दिन चार्ज में नहीं रहेंगे, IDA ceo का प्रभार भी दूसरे को - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 5 November 2024

जबलपुर, भोपाल, उज्जैन के नगर निगम आयुक्त 7 दिन चार्ज में नहीं रहेंगे, IDA ceo का प्रभार भी दूसरे को




रफीक खान
मध्य प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग द्वारा राजधानी भोपाल, जबलपुर तथा उज्जैन के नगर निगम आयुक्त को 7 दिन स्मार्ट सिटी एक्सपो एवं वर्ल्ड कांफ्रेंस के लिए जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। 4 नवंबर से 10 नवंबर 24 तक उक्त अधिकारियों के स्थान पर दूसरे अधिकारियों को प्रभार भी दिया गया है। इस संबंध में मध्य प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन व आवास विभाग के उप सचिव प्रमोद कुमार शुक्ल द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए है। इसी तरह इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भी इस अवधि में कार्य मुक्त करते हुए दूसरे अधिकारी यानी कि इंदौर के नगर निगम आयुक्त को अतिरिक्त प्रभार सोपा गया है। जबलपुर में नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव के स्थान पर जबलपुर में ही पदस्थ अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ADM मिशा सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।Municipal Corporation Commissioner of Jabalpur, Bhopal, Ujjain will not be in charge for 7 days, the charge of IDA CEO will also be given to someone else.