Dy कलेक्टर ने किया दुष्कर्म, महिला सहकर्मी के आरोप पर पुलिस कर रही जांच - khabarupdateindia

खबरे


Monday, 11 November 2024

Dy कलेक्टर ने किया दुष्कर्म, महिला सहकर्मी के आरोप पर पुलिस कर रही जांच


रफीक खान
मध्य प्रदेश के एक डिप्टी कलेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। यह आरोप डिप्टी कलेक्टर के साथ काम करने वाली महिला कर्मचारी ने लगाए हैं। डिप्टी कलेक्टर वर्तमान में भोपाल कलेक्ट्रेट में पदस्थ है और यह मामला राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र की एक महिला ने लगाया है। जिस पर जाँच शुरू कर दी गई है। राजगढ़ के एसपी ने सारंगपुर एसडीओपी अरविंद सिंह को जांच का जिम्मा सौंपा है। Dy collector raped, police investigating on female colleague's allegation

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि भोपाल कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत में बताया गया है कि भोपाल कलेक्ट्रेट में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते साल 2022 में पचोर में तहसीलदार थे। इसी दौरान उन्होंने महिला को प्रेमजाल में फंसाया और कई जिलों में सरकारी हाउस और वीआईपी गेस्ट हाउस समेत दिल्ली तक घुमाया। इस दौरान शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि थाने में सुनवाई न होने पर दो दिन पहले महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग और एसपी आदित्य मिश्रा को शिकायत की है। पुलिस में शिकायत होने और आप वायरल होने पर डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते नाम मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मैं पचोर में पदस्थ था। महिला भी विभागीय कर्मचारी है। तब महिला ने परिवार की दयनीय स्थिति के नाम पर रुपए उधार लिए थे। मुझे बाद में पता चला कि महिला का आपराधिक बैकग्राउंड है। मुझे जानकारी नहीं है कि महिला क्या आरोप लगा रही है। जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा। उनके द्वारा ऐसा कोई गलत काम नहीं किया गया है।