जबलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री को चाकुओं से गोदा, गंभीर अवस्था में मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 25 December 2024

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री को चाकुओं से गोदा, गंभीर अवस्था में मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री को अज्ञात बदमाशों ने चाकुओं से गोद दिया। घटना में यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया है। वहां भर्ती करके उसका इलाज किया जा रहा है। घायल युवक झारखंड का निवासी है और वह आयुध निर्माणी खमरिया जबलपुर में नौकरी करता है। इस घटना के बाद रेल पुलिस के अलावा रेल प्रबंधन में भी सुरक्षा को लेकर हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है। A passenger was stabbed at Jabalpur railway station, rushed to medical hospital in critical condition

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि मंगलवार की देर रात सुजीत कुमार (29) झारखंड जाने के लिए रेलवे स्टेशन आया था। ट्रेन लेट होने के चलते वह पैदल पुल के पास टहल रहा था। इसी दौरान दो युवक उसके पास पहुंचे। बैग छीनने की कोशिश करने लगे। जब सुजीत ने उन्हें रोका तो उन्होंने चाकू निकाल कर दनादन मारना शुरू कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद जीआरपी पुलिस को जब इस पूरे मामले की जानकारी लगी तो मौके पर पहुंची और घायल सुजीत को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। सुजीत को बदमाशों ने सीने और पसली में चाकू मारे हैं। कहा जाता है कि पुलिस ने जब सीसी कैमरा को खंगाल तो नजर आया कि दोनों बदमाश पहले तो सुजीत के पास पहुंचे और फिर उससे विवाद करने के बाद चाकू मार कर वहां से निकल गए। घायल सुजीत बोलने की स्थिति में नहीं है। जबलपुर रेल मंडल के सतना स्टेशन पर भी पिछले दिनों एक युवक की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद कटनी रेलवे स्टेशन पर फायरिंग की घटना सामने आई और कुछ दिन पूर्व जबलपुर स्टेशन पर भी यात्री अपने भांजे के साथ जा रहा था, तब उसे मौत के घाट उतार दिया गया था।