रेप का आरोपी BJP नेता रोकर बोला- ...तो मेरी "अस्थियो" को "गटर" में बहा देना - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 29 December 2024

रेप का आरोपी BJP नेता रोकर बोला- ...तो मेरी "अस्थियो" को "गटर" में बहा देना


रफीक खान
मध्य प्रदेश के विदिशा जिला निवासी भाजपा नेता योगेंद्र सिंह सोलंकी पर एक युवती ने ज़्यादती का आरोप लगाया है। रेप के आरोप से आहत होकर सोलंकी ने अपनी गिरफ्तारी के पूर्व एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। इस वीडियो में रोते हुए कह रहे हैं कि वह बेकसूर है। उन्हें साजिश के तहत फसाया गया है और उनके साथ अगर न्याय नहीं होता है तो उनकी अस्थियां गटर में बाद दिया जाए। BJP leader accused of rape cried and said - ...then throw my "ashes" in the "gutter"

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि विदिशा भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह सोलंकी एक युवती से कथित तौर पर ज्यादती का आरोप झेल रहे हैं। 20 दिन पहले पुलिस थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। उन्होंने रोते हुए परिजन से कहा है कि अब वे कुछ बड़ा करने वाले है। मुझे न्याय मिले तो अस्थियां गंगा में विसर्जन कर देना और न्याय नहीं मिले तो मेरी अस्थियों को गटर में बहा देना। वीडियो जारी करने के बाद सोलंकी ने नटेरन पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया है। उनका कहना है कि पिछले 30 सालों से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करता रहा हूं। उम्मीद थी कि भाजपा का जिला अध्यक्ष बन सकता हूं। शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बन सकता था, लेकिन अब हालात ऐसे नहीं रहे। मुझे षड्यंत्र के तहत ज्यादती के मामले में फंसाकर मेरा राजनीतिक करियर पूरी तरह तबाह कर दिया। पिताजी के जमाने से चले आ रहे जमीन विवाद के बाद लड़की के परिवार के लोगों ने मुझे अपने जाल में फंसा लिया। उनकी बड़ी बेटी की शादी में मुझसे 15 लाख रूपये ऐंठ लिए। मैं जाल में उलझते हुए आज इस स्थिति में आ गया हूं।