थानेदार से अवैध संबंधों के चक्कर में हुआ डबल मर्डर, तीसरा मर्डर और सुसाइड होने के पहले ही ASI गिरफ्तार - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 5 December 2024

थानेदार से अवैध संबंधों के चक्कर में हुआ डबल मर्डर, तीसरा मर्डर और सुसाइड होने के पहले ही ASI गिरफ्तार


रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 2 दिन पहले हुए डबल मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मंडला में पदस्थ सहायक पुलिस उप निरीक्षक ASI ने राजधानी भोपाल पहुंचकर अपनी पत्नी तथा साली की हत्या कर दी थी। आरोपी सहायक पुलिस उप निरीक्षक ASI तीसरा मर्डर करता, इसके पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। असल में इस घटना के पीछे अवैध संबंधों का मामला सामने आया है। आरोपी एएसआई की पत्नी के संबंध ग्वालियर में पदस्थ एक थानेदार से थे और यह सहायक पुलिस उप निरीक्षक को काफी नागवार गुजर रहा था। इसी के चलते परिवार में कलह की स्थिति भी बनी हुई थी। पुलिस मामले की और जांच कर रही है। Double murder due to illicit relations with police station officer, ASI arrested even before the third murder could take place.

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को मंडला में पदस्थ ASI योगेश मरावी ने भोपाल में अपनी पत्नी विनीता और साली मेघा की बेरहमी से हत्या कर दी थी। योगेश ने धारदार हथियार से एक दो नहीं बल्कि कई वार किए। यहां तक कि आरोपी ने प्राइवेट पार्ट पर भी चाकुओं से हमला किया था। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी योगेश मरावी फरार हो गया था। आरोपी योगेश को भोपाल के ऐशबाग थाने ले जाया गया है। जहां उससे पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी की जेब से सुसाइड नोट मिला। जिसमें पत्नी के अवैध संबंधों का जिक्र है। आरोपी की पत्नी का ग्वालियर के एक SI से अवैध संबंध था। इसलिए योगेश अपनी पत्नी और साली को मौत के घाट उतारने के बाद फरार हो गया था, ताकि वह एसआई को मार सके। योगेश SI को मारने के बाद सुसाइड करता, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। ऐशबाग पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर भी लेकर जाएगी। जिस दिन यह घटना हुई उस दिन योगेश और उसकी पत्नी विनीता के तलाक के पेपर पर दस्तख़त होने थे। योगेश इसी से बेहद नाराज था। वह 4 दिन पहले भी भोपाल आया था, लेकिन उस वक्त पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला था। पत्नी और उसके परिजनों को पहले ही अंदेशा था कि योगेश कोई भी वारदात को अंजाम दे सकता है। आपको बता दें कि योगेश और विनीता की शादी 17 साल पहले हुई थी। दोनों 5 साल से अलग थे। संतान नहीं होने से दोनों में अलगाव हुआ था। विनीता और मेघा रिटायर प्रिंसिपल की बेटियां थी। मेघा, खादी ग्रामोद्योग हस्त शिल्प में लेखाधिकारी के पद पर पदस्थ थी।