बॉयज हॉस्टल में धमाका, 8 गंभीर रूप से झुलसे, एक का पैर कटा, जाँच जारी - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 15 December 2024

बॉयज हॉस्टल में धमाका, 8 गंभीर रूप से झुलसे, एक का पैर कटा, जाँच जारी


रफीक खान
मध्य प्रदेश के विंध्याचल रीवा जिले से हाल ही में अलग हुए नए जिले मऊगंज के सरकारी बॉयज हॉस्टल में धमाका हो गया। गैस सिलेंडर फटने की इस घटना से आठ छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक छात्र के पैर कट जाने की भी खबर है। सूचना पर कलेक्टर व एसपी तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस घटना की जांच करने में जुटी हुई है कि आखिर यह धमाका कैसे हुआ और क्या परिस्थितियां निर्मित हुई थी।Explosion in Boys Hostel, 8 seriously burnt, one's leg amputated, investigation ongoing

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि नईगढ़ी थाना इलाके में स्थित शासकीय उत्कृष्ट सीनियर बालक छात्रावास में शनिवार रात 11 बजे सिलेंडर ब्लास्ट होने से हॉस्टल में रहने वाले 8 छात्रों के साथ साथ एक रसोईया घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि हादसे में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका एक पैर कट गया है। हादसे के बाद हॉस्टल में चीख पुकार और भगदड़ मच गई। हादसा रात को उस समय हुआ, जब हॉस्टल में रहने वाले सभी छात्र सो रहे थे। अचानक रसोईया राम हरीश कोल दौड़ते हुए आए और तेज आवाज लगाते हुए सभी छात्रों को जगाया और आग लगने की सूचना दी। हालाकि, तब तक किसी को ये समझ नहीं आ रहा था कि आखिर धुआं उठ किधर से रहा है। छात्रों के साथ साथ रसोईया हॉस्टल कमरों के पीछे बने किचन की तरफ दौड़े। जैसे ही वो किचन के नजदीक पहुंचे, तभी अचानक ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में 8 छात्रों के साथ साथ रसोईया आकर घायल हो गए।