फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण में लगी क्रेन का हुक टूटा, 1 की मौके पर मौत, 2 घायल - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 6 December 2024

फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण में लगी क्रेन का हुक टूटा, 1 की मौके पर मौत, 2 घायल


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले मैं निर्माणाधीन फ्लाई ओवर ब्रिज में काम के दौरान अचानक से क्रेन का हुक टूट गया। जिससे एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल होना बताई जा रही है। घटना शुक्रवार को 3:30 के लगभग होना बताई जा रही है। घायल कर्मचारी को निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. दोनों ही कर्मचारी पश्चिम बंगाल के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने प्रकरण कायम कर लिया है और जांच कर रही है। Hook of crane used in flyover bridge construction broke, 1 died on the spot, 2 injured

जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि गोसलपुर में रेलवे स्टेशन के पास फ्लाईओवर का बीते एक साल से निर्माण चल रहा है। शुक्रवार की दोपहर को जिस दौरान क्रेन की मदद से लोहे की भारी भरकम प्लेट उठाने का काम चल रहा था, उस दौरान अचानक ही क्रेन का हुक टूट गया। राहुल पाल अपने साथी हिरेंद्र पाल के साथ केन के पास काम कर रहा था। जिस दौरान क्रेन की मदद से लोहे की प्लेट उठाई जा रही थी, उसी दौरान क्रेन के आगे का हुक टूट गया, इस दौरान तीन कर्मचारी घटना के शिकार हो गए।